मेरा तोता, मेरा तोता…कर लड़ने लगे दो परिवार, तभी खुद तोते ने किया अपने मालिक की पहचान

Fight On Parrot Ownership: सोशल मीडिया पर हर दिन नई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनकी चर्चा लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरती है। फिलहाल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वह उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यह वीडियो बेहद मजेदार है, जिसमें एक तोते के मालिकाना हक को लेकर दो परिवारों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। दोनों परिवारों के बीच यह मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया है कि इंसाफ की मांग के लिए दोनों परिवार पुलिस तक पहुंच गए हैं।

वहीं पुलिस ने भी इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों के साथ-साथ तोते को भी थाने बुला लिया है। इसके बाद खुद तोते ने पुलिस के सामने ऐसा कह दिया, जिसके बाद ना सिर्फ उसके मालिक का खुलासा हो गया, बल्कि यह पूरा मामला भी सुलझ गया।

तोते ने खुद किया अपने मालिक का खुलासा

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना कमलानगर का है, जहां पंचायती क्षेत्र निवासी मुनेंद्र जैन ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी अजय कुमार वर्मा ने उनके विदेशी तोते को छीन लिया है और वह इसे वापस नहीं कर रहे। इस पर पुलिस ने मय तोते के साथ दोनों परिवारों को थाने में बुला लिया। थाने में चली लंबी पंचायत के दौरान जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो तोते की मंशा जानने का फैसला किया गया। इसके बाद जो हुआ वह बेहद मजेदार था।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही तोते से अजय कुमार ने उनकी बेटी मुनमुन की बातें करने शुरू की गई, तो वैसे ही तोता मुनमुन मुनमुन दोहराने लगा। इतना ही नहीं तोते ने अजय और उनकी पत्नी को बार-बार मम्मी पापा भी कहना शुरु कर दिया। तोते के मुंह से यह सब कुछ सुनने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया और अजय और उनके परिवार को इस तोते को सौंप दिया।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  वज़न घटाने से लेकर डायबिटीज तक, भुट्टा खाने के हैं जबरदस्त फायदे

3 साल से अजय के पास है तोता

अजय की परिवार वालों से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला कि अजय को यह तोता 3 साल पहले उनके पड़ोसी मुनेंद्र जैन ने ही दिया था। इस बीच अजय ने मुनेंद्र को कई बार वापस करने का प्रयास भी किया। मगर मुनेंद्र जैन ने तोता वापस नहीं लिया और 3 साल से अजय ही उस तोते को पाल रहे हैं। तभी से यह अजय के परिवार में अच्छी तरह से घुलमिल गया है। यही कारण है कि वह उन्हें मम्मी-पापा बुला रहा है।

कांगो का स्पेशल तोता है ये

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये तोता कांगो अफ्रीका धूसर तोता है। इसकी प्रजातियों का नाम वैज्ञानिकों द्वारा पी एरीथीकेस रखा गया है। इस प्रजाति के तोते इंसान की तरह ही बोलना और उनकी नकल करना अच्छे से जानते हैं। इसके साथ ही ये तोता प्रजाति में सबसे समझदार तोते भी माने जाते हैं।

Share on