Vastu Tips: घर पर करें कपूर से जुड़े यह छोटे से वास्तु टिप्स, धन की कमी होगी दूर

Vastu Tips: दूसरों को धन की देवी कहा जाता है और घर में अगर मां लक्ष्मी का आगमन हो तो पैसों की कोई भी कमी नहीं रहती है। आपके घर में भी अगर आर्थिक तंगी है तो आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर से जुड़े कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे धान की कमी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और आपके घर में पैसों की बरसात होगी।

घर की तिजोरी में रखे कपूर का टुकड़ा(Vastu Tips)

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने घर की तिजोरी में भी एक कपूर की टिकिया जरूर रखें। दरअसल कपूर को तिजोरी में रखने से धन के मार्ग खुल जाते हैं और जीवन में तरक्की आने लगती है। इसके अलावा इस उपाय को करने से आपके धन के योग भी बनते हैं और पैसे के व्यर्थ के खर्चों पर भी लगाम लगती है। आप चाहे तो कपूर का एक टुकड़ा अपनी जेब में भी रख सकते हैं।

रसोई घर में रखें कपूर का टुकड़ा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की रसोई में कपूर का टुकड़ा रखने से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। ऐसा करने से धन के योग तो बनते ही हैं, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा कपूर को किचन में रखने से कीटों से भी छुटकारा मिलता है।

बेडरुम में रखे कपूर का टुकड़ा

घर के बेडरूम में कपूर रखना बहुत अच्छा होता है। इससे घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और अच्छी नींद भी आती है। इसके अलावा अगर आप शादीशुदा हैं, तो इससे आपके रिश्ते में सुधार होता है और जीवन की परेशानियां और चिंता खत्म हो जाती है।

whatsapp channel

google news

 

Also Read:Bihar News: बिहार के मिनी शिमला के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल के लिए मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन, यात्रा होगी सहूलियत

मुख्य द्वार पर रखें कपूर का टुकडा


घर का मुख्य द्वार एक ऐसी जगह होती है, जहां पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं होती हैं। यह यहीं से प्रवेश करती है। ऐसे में अगर आप घर के मुख्य द्वार पर कपूर का टुकड़ा रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश का खतरा कम हो जाता है और सकारात्मक ही घर में प्रवेश करती है। साथ ही इस से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन के योग बनते हैं।

Share on