Thursday, June 1, 2023

बचपन से थी बाल खाने की आदत, पेट से निकले दो किलो बाल के गुच्छे, देखकर हैरान हो गए डॉक्टर

भोजपुर जिले के आरा शहर में शनिवार को एक अजीब वाकया सामने आया है। दरअसल बक्सर जिले की निवासी नेहा कुमारी के पेट से करीब 2 किलो के बालों का गुच्छा निकला है। डॉक्टरों ने सर्जरी करने के बाद पीड़िता के पेट से 2 किलो के बालों का गुच्छा निकाला है। हालांकि सर्जरी के बाद लड़की स्वस्थ है और अभी अस्पताल में ही भर्ती है। पेट से निकाले 2 किलो के बालों के गुच्छे को देखकर डॉक्टर काफी हैरान रह गए।

2 साल से पेट दर्द से चली आ रही थी परेशानी

पीड़िता मूल रूप से बक्सर जिले की निवासी है। पीड़िता का नाम नेहा कुमारी है जो करीब 2 सालों से पेट के दर्द की परेशानी सह रही थी। पेट के ऊपरी भाग में हमेशा दर्द और सूजन की शिकायतें रहती थी। धीरे-धीरे यह बढ़ता ही जा रहा था भूख और वजन में कमी के साथ-साथ उल्टी की भी शिकायतें रहती थी। इसी बीच 9 फरवरी को बरहमपुर थाना क्षेत्र के राहथुआ गांव निवासी मुन्ना सिंह के 14 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी को आरा शहर के कतीरा स्थित डॉ पी सिंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने खून की जांच और सीटी स्कैन करने की सलाह दी थी। जिसके बाद जांच में लड़की के पेट में 2 किलो के बालों का गुच्छा पाया गया। इस दौरान चिकित्सक ने किशोरी के पेट का ऑपरेशन करके बालों का गुच्छा बाहर निकाला जिसे देखकर डॉक्टर भी काफी हैरान रह गए।

बचपन से ही बाल खाने की थी आदत

बताया जा रहा है कि नेहा कुमारी को बचपन से ही अपने बाल खाने की आदत थी इस वजह से उसके पेट में बालों का गुच्छा जमा हो गया। इसी के चलते उनके पेट में कभी सूजन तो कभी दर्द की शिकायत रहती थी डॉ पी सिंह ने एक निजी समाचार पत्र को बताया कि लड़की को बचपन से ही बाल खाने की आदत थी। सर्जरी कर बालों के गुच्छे को निकाल दिया गया है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है हालांकि किशोरी अभी भी अस्पताल में ही भर्ती है। लड़की के शरीर में खून की कमी थी। डॉ पी सिंह ने बताया कि ऐसे रोगी अपना या किसी दूसरे को का बाल खा जाते हैं जो पेट की आत में जमा हो जाता है। यह बहुत ही कम पाए जाने वाला बीमारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles