Viral Video: एक साथ दोनों हाथों से 11 तरीके से लिख सकती है ये लड़की, रिकॉर्ड दर्ज कर किया भारत का नाम रोशन

Aadi Swaroopa Handwriting World Record: दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं, जिनका अलग हुनर ही दुनिया भर में उनकी पहचान की वजह बनता है। ऐसे में आज हम जिस अजब-गजब हुनरबाज की बात कर रहे हैं वह भारत की एक 17 साल की लड़की है, जो मैंगलुरु में रहती है। 17 साल के आदी स्वरूपा के हुनर के चर्चे आज दुनिया भर में हो रहे हैं। हर कोई उनके दोनों हाथों से 11 अलग-अलग तरीकों से लिखने के हुनर का कायल हो गया है।

Aadi Swaroopa

कौन है आदि स्वरूपा (Who is Aadi Swaroopa)

आदि स्वरूपा 17 साल की एक ऐसी लड़की है, जो अपने दाएं और बाएं दोनों हाथ से एक साथ लिखने का हुनर रखती है। खास बात यह है कि वह 11 अलग-अलग तरीकों से लिख सकती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी आंख पर पट्टी बांधकर भी बेहद खूबसूरत राइटिंग लिख सकती है। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में एक साथ 1 मिनट में 45 शब्दों को एक दिशा में लिखने की उनकी क्षमता के लिए उन्हें लता फाउंडेशन की ओर से विश्व रिकॉर्ड की मान्यता दी गई है।

whatsapp channel

google news

 

बता दे आदी स्वरूपा ने 1 मिनट में एक साथ दोनों हाथों से सभी शब्दों को लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आदि स्वरूपा ने अपनी इस शानदार स्किल के जरिए अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज करा लिया है। उनके इस हुनर का यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

17 साल की है आदी स्वरूपा

भारत की ये हुनरबाज बेटी आदि स्वरूपा अभी सिर्फ 17 साल की है और इतनी सी उम्र में उनके कारनामे की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। हाल ही में आधी स्वरूपा के इस कारनामे का एक वीडियो रवि करकरा की ओर से साझा किया गया। बता दे रवि करकरा एक टेक इंनथुजियासिस्ट है। उन्होंने आदी स्वरूपा के इस वीडियो को ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा- यह लड़की मैंगलोर की आदी स्वरूपा है, वह दोनों हाथों से 11 अलग-अलग स्टाइल में लिख सकती है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आदी स्वरूपा के दिमाग के दोनों हिस्से एक साथ एक समय पर काम करते हैं।

Aadi Swaroopa

बता दे लाखों लोगों में से किसी एक में ही ऐसा अद्भुत हुनर होता है। आदि स्वरूपा के इस अद्भुत हुनर की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन देते और आदी स्वरूपा के हुनर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Share on