Viral Video: दिव्यांग बच्चे ने सुरीली आवाज में गाया ऐसा गाना, सुनकर आपकी भी आंखों में आ जायेंगे आंसू

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 फरवरी 2023, 2:03 अपराह्न

Blind Kid Singing Video Viral: बदलते दौर के साथ आज इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिस पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। आज पापुलैरिटी के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो चेहरे पर हंसी ले आते हैं, तो कुछ ऐसे जो दिल को छू जाते हैं। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक दिव्यांग बच्चे के गाने का है, जिसने अपनी आवाज से हर किसी को चौंका दिया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी इस दिव्यांग बच्चे की कला और उसके सुरों के मुरीद हो जाएंगे।

दिव्यांग बच्चे की सुरीली आवाज का वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो 47 सेकंड का है, जिसमें एक दिव्यांग बच्चा 90 के दशक के मशहूर गाने पर अपनी सुरीली आवाज का तड़का लगाता नजर आ रहा है। यह गाना अजय देवगन की फिल्म ‘कच्चे धागे’ का है, जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया था। इस वीडियो में लड़के के मार्मिक भाव ने लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया है। वीडियो में लड़के को स्कूल यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है, जहां वह अपने दोस्तों से घिरा हुआ है और उसके हाथ में माइक है।

यहां देखें दिव्यांग बच्चे के गाने का वायरल वीडियो

दिव्यांग बच्चे की सुरीली आवाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो को अब तक 4,44,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘हर हर शंभू’ गाने से पॉपुलर हुए गायक अभिलिप्सा पांडा ने शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आंखों में रोशनी नहीं है पर आवाज अत्यंत अलौकिक है।

बच्चे का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई छोटे से बच्चे की इस आवास का मुरीद हो गया है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में अब तक हजारों लोगों ने बच्चे की तारीफ की है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- भविष्य का रविंद्र जैन बन सकता है, यदि इसे आगे बढ़ाया जाए… ईश्वर इसकी मदद करें। तो वहीं ज्यादातर लोगों ने बच्चे पर भगवान का हाथ और उसके सुरों के गुणों की जमकर तारीफ की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।