बॉलीवुड सितारों के बीच अफेयर्स की खबरें तो आम बात हैं। हर दिन किसी ना किसी सितारों के अफेयर्स की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें भी हैं जिनके आपस में पारिवारिक संबंध हैं। आपको जानकर हैरानी होगी मगर इंडस्ट्री में बहुत से सितारों के बीच रिश्ते हैं जो शायद ही किसी को मालूम हैं। तो चलिए आज आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जो एक दूसरे से एक खास रिश्ता साझा करते हैं।
करीना कपूर खान और श्वेता नंदा
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/Untitled-design.jpg)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बेबो यानी कि करीना कपूर खान और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा का हैं। आपको जानकर हैरानी होगी मगर बहुत मुश्किल से एक साथ दिखने वाली करीना और श्वेता के बीच एक बेहद खास रिश्ता हैं। दरअसल श्वेता, करीना की बुआ ऋतु नंदा की बहू हैं और उनके कजन ब्रदर निखिल नंदा की पत्नी हैं इस कारण दोनों एक दूसरे को खूब अच्छे से जानती हैं और आपस में एक बहुत अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं।
करण जौहर और आदित्य चोपड़ा
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/dc-Cover-7oqcnptojq5i8dgdu3o7i7lo43-20170523140845.Medi_.jpg)
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और निर्देशक करण जोहर और यश राज फिल्म्स के मालिक यश चोपड़ा के बीच भी पारिवारिक रिश्ता हैं। बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि करण जोहर की माँ यश चोपड़ा की सगी बहन हैं और इस हिसाब से आदित्य चोपड़ा और करण जोहर कजिन ब्रदर्स हैं।
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/pic-1-1.jpg)
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की “पटाखा गुड्डी” यानी कि आलिया भट्ट और सीरियल किसर इमरान हाशमी का हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत से बेहद कम समय में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी एक गहरा रिश्ता हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि इमरान हाशमी की माँ और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भाई बहन हैं। जिस कारण आलिया और इमरान के बीच भी भाई- बहन का रिश्ता हैं।
रणवीर सिंह और सोनम कपूर
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/collage_647_030816115439-1.jpg)
इस लिस्ट में अगला जिनका नाम हैं उन सितारों के बीच के रिश्ते के बारे में जानकर सभी को हैरानी होगी। बॉलीवुड के मोस्ट एनरजेटिक और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह और सोनम कपूर के बीच भी एक खास रिश्ता जुड़ा हैं। दरअसल दोनो की नानी और दादी सगी बहने थी जिस कारण सोनम और रणवीर के बीच भाई बहन का रिश्ता हैं।
काजोल और रानी मुखर्जी
![](https://biharivoice.com/wp-content/uploads/2021/04/kajol-ajari-rani-mukerji-jadi-ibu-yang-baik-Pvk-1.jpg)
बॉलीवुड की टॉप अभनेत्रिओं की लिस्ट में शामिल काजोल और रानी मुखर्जी के बीच भी पारिवारिक रिश्ता हैं। बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि दोनों के पिताजी आपस में भाई हैं और काजोल और रानी मुखर्जी कजन।
- पैसेंजर ट्रेनों के लिए पटना मे बनेगा नया रेलवे स्टेशन, सभी पैसेंजर ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन यहीं से खुलेगी - July 26, 2024
- Bihar Paper leak Bill: 1 करोड़ के जुर्माने के साथ 10 साल की जेल, बिहार विधानसभा मे पास हुआ बिहार लोक परीक्षा बिल - July 24, 2024
- बिहार में अब इस मल्टी नेशनल IT कंपनी ने मारी इंट्री, पहले से काम कर रही दो और आईटी कंपनियां - July 23, 2024