ये हैं दुनिया के पांच सबसे अमीर शाही परिवार, हजारों करोड़ की संपत्ति हैं इनके पास

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 17 फरवरी 2021, 2:01 अपराह्न

दुनिया में कई ऐसे शाही परिवार हैं जो कि काफी अमीर हैं और उनकी महलों की कीमत अरबों में होती है। आज हम आपको ऐसे ही अमीर शाही परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

मोरक्को के शाही परिवार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मोरक्को के शाही परिवार की साल 2014 में Forbes की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजा मोहम्मद VI की कुल संपत्ति 13,623 करोड़ रुपए बताई गई थी। हालांकि अब उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो अब मोहम्मद VI की कुल संपत्ति 40 हजार करोड़ रुपये है।

हस्सनल बोलकाई

ब्रूनेई के सुल्तान हस्सनल बोलकाई की गिनती दुनिया के सबसे अमीर सुल्तानों में होती है। बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास सबसे महंगा महल और 600 रोल्स रॉयस कार हैं। वहीं इनके पास 14,700 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

सऊदी के शाही परिवार

सऊदी के शाही परिवार का नाम किसने नहीं सुना होगा इस परिवार की कुल निजी संपत्ति तकरीबन 86 लाख करोड़ रुपए है। वैसे तो इस शाही परिवार में कई सदस्य हैं जिसमें मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल है। इनकी व्यक्तिगत संपत्ति 3 बिलियन डॉलर यानी 214 अरब रुपए से ज्यादा है।

थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न

इस लिस्ट में थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न का नाम भी आता है। इन्हें सबसे अमीर सम्राट भी कहा जाता है। 2011 में फोर्ब्स पत्रिका की ओर से एक रिपोर्ट में बताया गया कि इनकी संपत्ति करीब 2 से 4 करोड़ के बीच है। इसमें उनका अरबों रुपए का शाही महल भी शामिल है।

ब्रिटेन का शाही परिवार

ब्रिटेन का शाही परिवार पूरी दुनिया भर में चर्चित है। अक्सर यह मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अन्य देशों के शाही परिवार के मुकाबले इनके पास कम संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के शाही परिवार की कुल संपत्ति 3500 करोड़ से ज्यादा है, फिलहाल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।

About the Author :