ये हैं दुनिया के पांच सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेट खिलाड़ी!

आजकल क्रिकेट एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। दिनोदिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। लोग क्रिकेट के साथ ही क्रिकेटर के बारे मे भी जानने के लिए काफी दिलचस्पी रखते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं दुनिया के पाँच सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे मे:

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन् तेन्दुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनके पास कुल 870 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे अपने परिवार के साथ मुंबई में एक बेहद आलीशान बंगले मे रहते है। उनका यह घर 38 करोड़ रुपये का है। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट मे अब तक मे सबसे महान खिलाड़ी माने जाते हैं और उन्हें इसी के चलते क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के खेल में कई सारे रिकॉर्ड बनाए है जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

कैप्टन कूल के नाम से विख्यात महेन्द्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट कप्तान माने जाते हैं। वे दुनिया के दूसरे नंबर अमीर खिलाड़ी हैं। धोनी के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी के तीनो टूर्नामेंट अपने नाम किये थे। महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल 840 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वे अपने परिवार के साथ रांची में रहते हैं। धोनी भी कोहली कई टॉप ब्रांड्स के टीवी एड्स भी करते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली

कोहली दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे अभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। विराट कोहली अभी के दौर मे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वे कई टॉप ब्रांड के एड्स करके भी मोटी कमाई करते हैं।विराट कोहली की कुल संपति 638 करोड़ रुपये की हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल विराट कोहली ने विज्ञापन के जरिये 196 करोड़ रुपये की कमाई की। विराट कोहली अपने पत्नी अनुष्का के साथ् मुंबई में रहते हैं।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग

विश्व के सबसे महान क्रिकेट कप्तान माने जाते हैं, वे दुनिया के चौथे नंबर अमीर खिलाडी़ हैं और ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं । रिकी वर्ल्ड क्लास लेवल के बल्लेबाज भी थे। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों से उनकी तुलना होती थी। रिकी पोंटिंग के पास कुल 492 करोड़ रुपये की संपति हैं। वह अपने परिवार के साथ मेलबॉर्ने के अपने घर मे रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये की हैं।

ब्रायन लारा

ब्रायन लारा

ब्रायन लारा दुनिया के पांचवें नंबर अमीर खिलाडी है। क्रिकेट की दुनिया मे विश्व का सबसे ब्रसबसे महानतम खिलाड़ी माना जाता है। ब्रायन लारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे अपना 17 साल दिया है। उन्होने बहुत सारी उपलब्धिया हासिल की है। पूरी दुनिया मे उनकी गज़ब की फैन फॉलोइंग है। ब्रायन लारा की कुल संपति 454 करोड़ रुपये की हैं। त्रिनिदाद में ब्रायन लारा का एक आलीशान घर भी हैं।

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Leave a Comment