शादी पर मंडप में दूल्हा चबा रहा था गुटखा, दुल्हन ने ऐसे मिनटों मे दिया सुधार, देखें विडियो

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 28 अगस्त 2021, 2:22 अपराह्न

भारत जैसे देश में एक तरफ तो गुटखे और सिगरेट के पैकेट पर हानिकारक होने की चेतावनी दी जाती है, तो वहीँ दूसरी तरफ अजय देवगन और शाहरुख़ खान जैसे बड़े कलाकार इसका प्रचार-प्रसार करते हैं। शादी – ब्याह में तो जैसे जयमाला की ही तरह पान-मसाला और गुटखा चबाना एक रिवाज़ सा हो गया है। ऐसी ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी गौर से देखिये।

इंस्टाग्राम पर @official_niranjan87 के नाम से एक यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया है,जिसे हज़ारों लाइक्स भी मिले हैं। इस वीडियो में ये देखा जा रहा है कि मंडप में बैठी दुल्हन को अचानक से ये मालूम होता है कि उसके बगल में बैठा दूल्हा गुटखा चबा रहा है। उसके बाद तो दूल्हे की खैर नहीं रहती। दुल्हन न आव देखती है न ताव और उसके बाद जो फ्री का मनोरंजन होता है उससे सब हसी से लोट-पोट हो जाते हैं।

दुल्हन ने ऐसे मिनटों मे दिया सुधार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

वीडियो में ये साफ़ देखने को मिल रहा है कि मंडप में बैठी दुल्हन अचानक से पंडित जी को रुकने के लिए कहती है और पास ही बैठे एक शख्स को लाल-पीली हो कर एक ज़ोर का तमाचा लगाती है। लेकिन दूल्हा बेचारा कुछ नहीं बोल पाता है,आखिर मुंह में गुटखा जो भरे हुए रहता है। और क्षण भर में ही दूल्हा भी दुल्हन के गुस्से का शिकार हो जाता है। दुल्हन उसे भी एक थप्पड़ खीच कर रसीद करती है और बोलती है कि मुंह में गुटखा रखे हो ,थूको इसे। इसके बाद दूल्हा मंडप पर से उठकर बाहर चला जाता है और गुटखा थूक देता है। इस वीडियो को काफी लोगों ने लाइक और शेयर किया है,लेकिन अभी तक ये मालूम नहीं हुआ है कि ये वीडियो कब की है और कहाँ की है।

About the Author :