दशहरे से 10 दिन पहले ‘रामायण’ इस किरदार का हुआ निधन, रामायण के राम-लक्ष्मण सब शोक मे डूबे

टीवी सीरियल की सबसे पॉपुलर सीरियल रहा रामायण के कलाकार को आज भी लोग भूल नहीं सके हैं। राम, सीता लक्ष्मण चाहे जो भी कलाकार हो फैंस उनकी हमेशा खबर लेते हैं। पर अब दशहरे की बस 10 दिन पहले रामायण के एक अहम कलाकार की निधन की बात सामने आ रही है।

अरविंद त्रिवेदी

जी हां रामायण के सबसे अहम किरदार निभाने वाले रावण का निधन हो गया है। रामायण में  रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया है। इनका कल 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूरी खबर के मुताबिक यह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात हार्ट अटैक के बाद यह दुनिया को अलविदा कह दिए। इनके चले जाने के बाद मनोरंजन जगत से लेकर इनके फैंस के बीच शोक की लहर फैल गई है।

भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने निधन की पुष्टि

एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी  निधन की पुष्टि की है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार 5 अक्टूबर को रात करीब 10:00 बजे इनका निधन हो गया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि चाचा जी पीछे पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले करीब 3 सालों से उनकी तबीयत काफी खराब रह रही थी। ऐसे में उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। 1 महीने पहले से भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे जो अब कुछ दिन पहले वापस लौटे थे।

whatsapp channel

google news

 

अरविंद त्रिवेदी

मंगलवार को उनका दिल के दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल हो है। इन्होंने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का किरदार निभा कर अपने आप को अमर कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने  रामायण में रावण का किरदार निभाया है उसके बाद इस तरह केरावण की छवि किसी अन्य कलाकार नहीं बना पाए हैं। बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उनका शुरुआती  समय गुजरात के रंगमंच पर ही बीता। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा के चर्चित नामों में से एक रहे हैं।

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा

इनके निधन पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अपने ट्विटर पर लिखा के अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि। उन्होंने आगे लिखा -‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे  अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’

लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा

रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की दो तस्वीर ट्वीट कर लिखा है कि’बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरव‍िंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांती दे…मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त‍ि.’ दीप‍िका चिखल‍िया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा- ‘उनके पर‍िवार के प्रति मेरी संवेदनाएं…एक बहुत शानदार इंसान थे..’

रामायण की सीता ने कहा

दीपिका चिखलिया जिन्होंने रामायण में सीता का किरदार निभाया था उन्होंने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है और लिखा है ‘उनके पर‍िवार के प्रति मेरी संवेदनाएं…वह एक बहुत शानदार इंसान थे..’

Share on