Thursday, June 1, 2023

बहन मीसा को बिहार चुनाव से रखे दूर तेजस्वी यादव, बोले या तो घर मे रहो या दिल्ली मे !

बिहार में विधानसभा चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। 10 नवंबर को चुनाव का नतीजा आने वाला है, परंतु इसके पहले आई एग्जिट पोल में राजद गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। इस बार बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाली तेजस्वी की सरकार एग्जिट पोल में बनते दिखाई दे रहा है। इसके लिए आरजेडी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी। उन्होंने 1 दिन में दर्जनों-दर्जनों रैलियां की थी। परंतु उनके चुनाव प्रचार में यह बात आप लोगों ने भी गौर किया होगा कि तेजस्वी यादव ने अपनी बहन मीसा को इस चुनाव प्रचार से बिल्कुल ही दूर रखा था। इसके अलावा अपने भाई तेजप्रताप यादव को भी अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र तक ही सीमित रखा।

मीसा ने बाहर रखा

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान मीसा भारती को अपने घर में रहने या फिर दिल्ली में रहने के लिए कहा गया था। वही अपने बड़े भाई तेजप्रताप को भी अपने चुनाव क्षेत्र हसनपुर तक ही सीमित रहने की बात कही गई थी। इसके अलावा आप लोगों ने देखा होगा कि आरजेडी के पोस्टरों में लालू यादव की तस्वीरें भी गायब नजर आ रही थी।

इस बार तेजस्वी यादव खुद अपने दमखम पर बिहार में चुनाव प्रचार करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने क्रिकेट के दौरान बने संजय यादव को भी अपने साथ रखा। संजय यादव ही चुनाव प्रचार का सारा जिम्मा उठाए थे। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम रहते वे ओएसडी रहे थे। संजय यादव एमबीए किए हुए हैं, और यह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।

हरियाणा ने उठाया जिम्मा

आपको बता दें कि लालू यादव के समधी यानी कि मीसा भारती के ससुर अजय सिंह यादव भी हरियाणा से ही तालुक रखते हैं। पूर्व में मंत्री रहे अजय सिंह इस बार तेजस्वी के लिए प्रचार करते नजर आए। यह पटना के मुख्य शाखा से कांग्रेस चुनाव चुनाव प्रचार की देखरेख कर रहे थे। आपको बता दें कि इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला जिन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली थी वह भी हरियाणा से आते हैं। इस तरह से देखा जा रहा था कि इस बार महागठबंधन में हरियाणा के लोगों पर ही महागठबंधन ने अपना विश्वास जताया और चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया।

whatsapp-group
Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles