Tata Tigor EV में मिल रहे हैं ये 10 खास फीचर्स, जाने इसकी कीमत से लेकर खासियत तक

Tata Tigor EV: देश के तमाम हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति लोगों में रुझान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं। वही हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tigor EV ऑटो इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इस गाड़ी के दमदार फीचर्स लोगों के बीच खासा रुझान की वजह बने हुए है। ऐसे में आइये हम आपको Tata Tigor EV कार की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक सबकुछ डिटेल मेंं बताते हैं।

Tata Tigor EV कार के दमदार 10 फीचर्स

  • Tata Tigor EV के सभी फीचर्स दमदार है, ऐसे में इसके टॉप वेरिएंट की बात करें, तो इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है, जो कुछ टॉप क्लास कारों में ही मिलता है।
  • इसके साथ ही Tata Tigor EV के टॉप वेरिएंट में आपकों वॉशर और डिफॉगर के साथ रियर वाइपर भी मिल रहा है।
  • बात कार के दूसरी फीचर्स की बात करें, तो बता दे कि Tata Tigor EV के टॉप वेरिएंट में 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर के साथ हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है। ये कारों में मिलने वाले खास फीचर्स में है।
  • इसके अलावा Tigor EV के टॉप वेरिएंट में आपकों ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिकली-एडजस्टेबल ORVMs की फीचर भी मिलता हैं।
  • साथ ही टॉप वेरिएंट Tata Tigor EV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है, जबकि इस रेज की दूसरी ईवी कारों में आपको मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।
  • Tata Tigor EV कार के टॉप वेरिएंट क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी मिल रहा है।
  • टॉप वेरिएंट की Tata Tigor EV में की-लेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर मिलता हैं।
  • Tata Tigor EV के टॉप वेरियंट में ऑटो टर्न/ऑफ के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स भी मिलती हैं, जो इसके लुक को और भी परफेक्ट बनाती है।
  • इसके अलावा Tata Tigor EV के टॉप वेरिएंट में आपको रेन सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं।
  • Tigor EV में आपके कंफर्ट का भी खासतौर पर ख्याल रखा गया है। बता दे Tata Tigor EV के टॉप वेरिएंट में कप होल्डर्स के साथ-साथ रियर सीट सेंटर आर्मरेस्ट मिलती है। साथ ही लैदरेट सीट्स भी दी गई हैं।

क्या है Tigor EV की कीमत?

बात Tata Tigor EV की कीमत की करें तो बता दे कि Tata Tigor EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके वैरिएंट्स के आधार पर इसकी कीमत में बदलाव किया गया है।

Share on