Surya Grahan 2023: गर्भवती महिलाएं गलती से भी न करें ये 5 गलतियां, दुष्प्रभाव से बचायेगा ये उपाय

Surya Grahan 2023 Date, Timing, And Safety Details: इस साल का पहला और बड़ा सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। ऐसे में इस ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियां पहले से जान ले। खास तौर पर बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दिन अपना विशेष तौर पर ध्यान रखें। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक राहु-केतु के कारण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है और इस दौरान सूर्यदेव पर संकट की घड़ी मंडराती है। यही वजह है कि सूर्य ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अपना खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाना चाहिए।

वैदिक आचार्यों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अगर वह इन बातों का ध्यान नहीं रखती तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

whatsapp channel

google news

 

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • इस साल का सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से लेकर समापन तक गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान वह सूर्य ग्रहण के सूतक काल से ही इसके खत्म होने तक घर से बाहर बिल्कुल ना जाए।
  • सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने पर इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। साथ ही इसका उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण की छाया भी बच्चे पर दुष्प्रभाव डालती है।
  • गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण को बिल्कुल ना देखें। सूर्य ग्रहण की किरणों का असर उनकी आंखों के साथ-साथ बच्चे पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
  • ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। हिंदू संस्कृति में यह मान्यता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण भोजन दूषित हो जाता है। ऐसे में यदि भूख लगे तो फल को अच्छे से साफ करके खा सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान नुकिली वस्तुएं जैसे- कैची, चाकू, सुई आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हिंदू मान्यता के मुताबिक इससे गर्भ में पल रहेबच्चे को जन्म के बाद शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैय़

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कौन से उपाय करने चाहिए?

  • हिंदू धर्म के ज्ञाताओं के मुताबिक सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने शरीर के बराबर यानी सिर से लेकर पैर तक की लंबाई का एक धागा लेकर उसे एक स्थान पर टांग देना चाहिए।
  • पूरे ग्रहण काल के दौरान इसे ऐसे ही रहने देना चाहिए।
  • ग्रहण के समापन के बाद उस धागे को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
  • ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान यदि कोई दुष्प्रभाव होता है तो उसका असर महिला और उसके बच्चे पर इस धागे के कारण नहीं होता।

ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

बता दे किसी भी ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए और उसके बाद पूरे घर में साफ सफाई करते हुए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिये। इसके बाद भगवान के वस्त्र बदलकर फूल आदि से भगवान का पूरी विधि विधान के साथ पूजा कर भोग लगाना चाहिए और इसके बाद भोजन ग्रहण करना चाहिए।

Share on