एसपी का इंस्पेक्टर के साथ डांस वीडियो हुआ वायरल, अधिकारी कर रहे एक-दूसरे की खिचाई

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 27 फरवरी 2021, 2:19 अपराह्न

शादी विवाह के जश्न के वीडियो यूं तो सामने आते रहते हैं । मगर अगर इस जश्न में कोई बड़ा अधिकारी शामिल हो तो यह खास बन जाता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है के एसपी और इंस्पेक्टर साथ में ठुमके लगा रहे हैं। कई सारे लोग इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं । लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारी एक दूसरे की टांग खींचने में लग गए हैं जहां एक अधिकारी डांस करने वाले व्यक्ति को दूसरे अधिकारी के रूप में परिचय करा रहा हैं। आइए आप को समझाते हैं पूरा मामला क्या है ।

ट्विटर पर डॉ मोनिका सिंह नाम के एक यूजर ने एक वीडियो ट्वीट किया इसमें दो लोग डांस करते नजर आ रहे हैं । उन्होंने कैप्शन में लिखा था –एसपी महोदय के साथ इंस्पेक्टर महोदय ने जलवा बिखेर दिया , शानदार ! उन्होंने इस वीडियो में 2 आईपीएस अधिकारी को टैग भी किया था दीपांशु काबरा और आरके विज । बाद में इस वीडियो को आरके विज द्वारा भी शेयर किया गया।
मिस्टर काबरा ने मजे लेते हुए लिखा– आर के विज सर के खास डालगोना आलू दम के बाद मैं हूं । इसके तुरंत बाद ही आरके विज ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा – अपना तो नहीं मालूम पर फ्रंट और बैक रोल करने वाले जरूर मिस्टर काबड़ा है।

देखें विडियो

इस पर काबरा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह मैं नहीं जरूर कोई और है । दरअसल मिस्टर काबरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा कुछ शेयर करते रहते हैं । उनका अधिकतर पोस्ट जानवरों पर होता है । अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने एक हाथी का मजेदार वीडियो शेयर किया था । उनकी पेज पर हमें एक खास मूछों वाला चिड़िया भी दिखा ऐसा प्रतीत होता है जानवरों से उन्हें खास प्यार है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।