राहुल गांधी की होने वाली है शादी, माँ सोनिया गांधी ने इस महिला को लड़की ढूंढने की दी ज़िम्मेदारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जुलाई 2023, 6:13 अपराह्न

0 जनपथ स्थित आवास पर बातचीत के दौरान जब एक महिला ने सोनिया गांधी से कहा कि- राहुल गांधी की शादी करा दो, तो इस पर सोनिया गांधी ने उनसे कहा कि- आप उसके लिए एक लड़की ढूंढ लीजिए

Rahul Gandhi Marriage : बीते कुछ समय से सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक हर जगह राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल यह मुद्दा उस वक्त उठा जब हरियाणा की कुछ महिला किसानों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान राहुल की शादी कराने की सलाह दी। इसके बाद सोनिया गांधी ने उन्हें अपने बेटे के लिए लड़की खोजने का जिम्मा दे दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने भी कुछ ऐसा कहा कि- यह मुद्दा चौतरफा चर्चाओं में आ गया।

सोनिया गांधी ने इन महिलाओं को दिया राहुल का शादी का जिम्मा (Rahul Gandhi Marriage)

दरअसल हरियाणा की किसान महिलाओं का एक समूह गांधी आवास पर आयोजित दोपहर के भोजन के समय गांधी परिवार से मिलने पहुंचा। बता दे कि राहुल गांधी ने कुछ समय पहले ही इन किसान महिलाओं के इलाकों में अपनी यात्रा के दौरान उनसे मिलने और उन्हें अपने घर आमंत्रित करने का वादा किया था। ऐसे में अपने वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों को अपने मां के घर पर आमंत्रित किया और उनके साथ भोजन भी किया।

इस दौरान अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर बातचीत के दौरान जब एक महिला ने सोनिया गांधी से कहा कि- राहुल गांधी की शादी करा दो, तो इस पर सोनिया गांधी ने उनसे कहा कि- आप उसके लिए एक लड़की ढूंढ लीजिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा- ऐसा होगा…। इसके एक वीडियो में उन्हें एक महिला द्वारा खाना खिलाते हुए भी देखा जा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महिलाओं से बातचीत के दौरान कहा कि- राहुल उनसे ज्यादा शरारती थे, लेकिन उन्हें ज्यादा डांट पड़ती थी।

राहुल ने किसान महिलाओं को घर बुलाकर खिलाया खाना

बता दें कि बीते 8 जुलाई को राहुल गांधी ने सोनीपत के मदिरा गांव में दौरा किया था। इस दौरान वह वहां रुके थे और उन्होंने लोगों से बातचीत के बाद खेत में काम कर रहे किसानों के साथ समय बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने धान की रोपाई के काम में भी हिस्सा लिया था। वह खेत में ट्रैक्टर चलाते काम करते और महिला किसानों द्वारा लाए गए खाने को खाते नजर आए थे। तब राहुल गांधी ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें दिल्ली दिखाने के लिए बुलाएंगे, क्योंकि महिलाओं ने कहा था कि इतने करीब रहने के बावजूद वह कभी दिल्ली नहीं गई है और ना ही उन्होंने दिल्ली देखी है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, देखें रुट से लेकर टिकट तक की पूरी जानकारी

यह सब सुनने के बाद अपने दौरे में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बात अपनी बहन प्रियंका गांधी से कराई और उन्हें अपने आवास पर भोजन करने के लिए आमंत्रित भी किया। राहुल गांधी ने शनिवार को बैठक का वीडियो साझा करते हुए एक ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा- मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन… कुछ खास मेहमानों के साथ, सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन… उनके साथ घर पर खाना और खूब सारी मजेदार बातें, साथ मिले अनमोल तोहफे- देसी घी, मीठी मट्ठी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post