Sawan 2023: सावन के दूसरे बुधवार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, आयेगी सुख और समृद्धि

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 जुलाई 2023, 9:30 पूर्वाह्न

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। हिंदू पुराणों के मुताबिक सावन महीने को महादेव का सबसे प्रिय महीना कहा जाता है। खास बात यह है कि इस महीने में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा और उनका जलाभिषेक किया जाता है।

Sawan 2023 Upay: सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। हिंदू पुराणों के मुताबिक सावन महीने को महादेव का सबसे प्रिय महीना कहा जाता है। खास बात यह है कि इस महीने में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा और उनका जलाभिषेक किया जाता है। साथ ही बाबा दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए भारी तादाद में भक्तों की भीड़ बाबा धाम पहुंचती है। सावन के महीने में बाबा को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। इन उपायों को करने से सार्थक पर महादेव की कृपा बरसती है। ऐसे में अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद चाहते हैं, तो सावन के बुधवार के दिन यह कुछ उपाय जरूर अपनाएं आपके घर में सुख समृद्धि की वर्षा होगी।

सावन के बुधवार करने चाहिए कौन से उपाय?

हिंदू धर्म के ज्ञाताओं के मुताबिक अगर आप बुध ग्रह के दोष से मुक्त होना चाहते हैं, तो सावन के महीने के दूसरे सोमवार के बाद बुधवार को विधिवत शिव पूजा पाठ करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस दौरान आपको गंगाजल में साबुत मूंग डालकर अर्ध देना चाहिए। साथ ही महादेव को दुर्वा भी अर्पित करना चाहिए। आप प्रसाद में भगवान शिव को मूंग की दाल के लड्डू भोग में लगाएं। इस उपाय के साथ आप अपनी हर मुराद को पूरा कर सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है।

वही अगर आपकी कुंडली में आप सूर्य को मजबूत करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव को जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बरसती है और साथ ही आपके कैरियर और कारोबार में भी आपको सफलता मिलती है।

नंदी और गौ माता की जरूर करे पूजा

सावन के दूसरे बुधवार के दिन विधि विधान के साथ शिव भक्ति में लीन होना आपके जीवन पर सार्थक प्रभाव डालता है। साथ ही इस दिन नंदी जी की भी पूजा करनी चाहिए। इस समय अपनी मनोकामना नंदी जी को जरूर सुनाएं। इस दिन गौ माता अथवा नंदी बैल को हरी घास जरूर खिलाएं। इससे आपके हर दुख दर्द खत्म हो जाते हैं।

इसके साथ ही अगर आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो आपको सावन के बुधवार यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए, जिसके तहत बुधवार को गंगाजल में काले तिल डालकर भगवान शिव को जलाभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके पश्चात श्वेत रंग के वस्त्र से 5 मुखी सांप का मुंह बांधकर जलाधार में प्रवाहित करें और इस दौरान शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप जरूर करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

(डिस्क्लेमर- बता दे ऊपर दी गई सारी जानकारी सटीकता या विश्वसनीयता का प्रमाण नहीं है यह कई अलग-अलग माध्यमों ज्योतिषियों और पंचांग धर्म के अनुसार लिखित है)

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।