युवराज सिंह की बहन पर ही फिदा हो गए थे रोहित शर्मा, युवी ने कहा याद रखना कि वो मेरी बहन है

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 के दिन रितिका सजदेह से विवाह किया था। इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी किस्से से कम नहीं है। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह पहली बार एक दूसरे से अपने प्रोफेशन के सिलसिले में मिले थे। फिर दोनों को धीरे- धीरे एक दूसरे से प्यार हो गया।

रोहित शर्मा फॅमिली

क्रिकेट के मैदान में रोहित शर्मा के रिकार्ड्स को हर कोई जानता है। मैदान मे विरोधी टीम को बहुत परेशान करते है लेकिन अपनी निजी जिंदगी मे ये क्रिकेटर में अपनी पत्नी रितिका के सामने कमजोर पड़ जाते हैं। छह साल पहले रोहित और रितिका एक दूसरे के हो गए थे। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं, जबकि उन दिनों रोहित अपने खेल में काफी व्यस्त रहा करते थे। अपने-अपने काम करते हुए दोनों की एक दूसरे से मुलाक़ात हुई थी।

रोहित शर्मा फॅमिली

whatsapp channel

google news

 

बता दें कि रितिका युवराज सिंह की राखी बहन है। युवराज सिंह ने ही पहली बार उन दोनों को एक दूसरे से मिलवाया था। इसके बाद वे दोनों काम के सिलसिले मे अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे। काम के सिलसिले में दोनों की लगातार मुलाक़ात होने लगी। पहले उनकी यह मुलाकातें महज प्रोफेशनल हुआ करती थीं, लेकिन फिर बाद में दोनों की एक दुसरे से अच्छी दोस्ती हो गई।

खुद रोहित शर्मा ने किया था प्रपोज़

रोहित शर्मा फॅमिली

रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। रितिका ने भी तुरंत ही रोहित के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी, उनकी शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और व्यापार जगत के सभी दिग्गज शामिल हुए थे। शादी के 3 साल बाद उन दोनों के घर एक नन्ही परी आई जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। रोहित, रितिका और समायरा को एक साथ कई मौके पर देखा जाता है।

युवी ने कहा याद रखना कि वो मेरी बहन है

रोहित शर्मा फॅमिली

एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब युवराज को उनके बहन साथ अफेयर की बात पता चली थी तो उन्होंने साफ़ कह दिया था कि कुछ भी करने से पहले याद रखना कि वो मेरी बहन है। इसके बाद उन्होंने युवी को यकीन दिलाया था कि वो रितिका से शादी करना चाहते हैं।

Share on