रानू मंडल ने गाए छठ गीत? चंद मिनटों में ही हो गया वायरल, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट; VIDEO

देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार, झारखंड और कुछ राज्यों में यह पर्व बहुत ही आस्था से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य को अर्ध्य देकर और छठी माता की पूजा करके मनाई जाती है। प्रत्येक साल छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के मशहूर सिंगर्स अपने नए-नए गाने रिलीज करते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा जैसे भोजपुरी गायक छठ पर्व के गीत गाते हैं और एल्बम रिलीज करते हैं, लेकिन इसबार रानू मंडल ने भी छठी मैया का गीत गाया है।

रानू मंडल

रानू मंडल के नाम से प्रसारित यह गीत यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। रेणु मंडल के ही नाम से सोशल मीडिया पर भी यह गीत काफी वायरल हो गया है। लेकिन रानू मंडल द्वारा इस गीत का गायन नहीं किया गया है। इस गीत को अब तक में 9 लाख से ज्यादा व्युज् मिल चुके है। गाने में रानू मंडल सूर्य को अर्ध्य देती हुए भी दिखाया गया है।

रानू मंडल

whatsapp channel

google news

 

कई सारे यूजर्स ने कमेंट करके कहा कि यह आवाज़ रानू मंडल की नहीं है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि बस लाइक और कमेंट के लिए रानू मंडल का नाम का इस्तेमाल करना सही नहीं है। वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर लोग रानू मंडल को ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे। कई सारे यूजर्स ने कहा कि लोग रानू मंडल से कह रहे हैं कि अब वो दोबारा वापसी नहीं करेगी। एक यूजर ने लिखा, ‘सारा मूड खराब कर दिया’।

 यहा किया गया है अपलोड

बता दें कि इस वीडियो को Mridang Music World नामक एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है। और अब यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से वायरल हो रहा है। हाल ही में सोनू निगम ने भी पवन सिंह के साथ मिलकर छठ पर्व पर एक गीत गाया है। इस गाने में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha) भी शामिल हैं।

Share on