गुरु देखेते रह गए चेला को मिल गया पंजाब, कभी सिद्धू के शो मे भगवंत मान किया करते थे कॉमेडी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Five State Election Results) की मतगणना जारी है। इस बीच कई जगहों से जीत हार का दारोमदार साफ हो चुका है। ऐसे में कई जगहों पर बाजी पलटती नजर आ रही है। खास तौर पर बात पंजाब (Punjab) की करें तो यहां आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन देखने लायक है। आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) के लहराते परचम ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को उनके ही खेमे में चित कर दिया है। वही आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Maan) भी पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) से आगे चल रहे हैं।

Bhagwant Maan

भगवंत बनेंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान की जीत का परचम लहरा चुके हैं। ऐसे में अगले मुख्यमंत्री बनने की राह पर भगवंत मान का नाम खासा सुर्खियां बटोर रहा है। वही भगवंत मान की एक स्टोरी इस समय खासा सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है। बता दें यह स्टोरी उस वक्त की है जब एक कॉमेडी शो में सिद्धू भगवंत मान के जज हुआ करते थे।

Bhagwant Maan
Social Media

यह बात सभी जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान फिल्म और कॉमेडी शो में काम किया करते थे। साल 2005 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू थे। वहीं अब भगवंत मान नवजोत सिंह सिद्धू के सामने पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले हैं, जहां नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही सीट से हार गए हैं।

भगवंत मान की जीत और नवजोत सिंह की हार को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग इस वाक्य को शेयर कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हार को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई भी दे दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि- लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। पूरी विनम्रता के साथ पंजाब के जनादेश को स्वीकार करता हूं, आप को बधाई।

Bhagwant Maan Win

हर जगह लगेगी भगत सिंह-बाबा अंबेडकर की तस्वीर

वहीं दूसरी ओर भगवंत मान ने कहा कि- हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे। जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखे। आपको एक महीने के अंदर ही अंदर दिख जाएगा। भगवंत ने आगे कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने ऐलान किया कि राजभवन नहीं, बल्कि भगत सिंह के गृह जिले खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Kavita Tiwari