प्रकाश झा पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के खास सदस्य का हुआ निधन, पटना में आज अंतिम संस्कार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 जुलाई 2023, 10:02 पूर्वाह्न

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। प्रकाश झा के पिता Prakash Jha Father Death) तेजनाथ झा का निधन हो गया है

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक प्रकाश झा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। प्रकाश झा के पिता(Prakash Jha Father Death)तेजनाथ झा ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दे प्रकाश झा के पिता का निधन पटना के जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर हुआ है। 95 साल की उम्र में तेजनाथ झा ने अंतिम सांस ली है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते पटना के एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और तुरंत दुबारा उन्हे अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- कभी मुंबई के फुटपाथ पर सोते थे प्रकाश झा, आज है कई हाई-टेक मॉल के मालिक, जाने कितनी है नेटवर्थ

बांस घाट में होगा अंतिम संस्कार (Prakash Jha Father Death)

पिता के निधन की खबर मिलते ही फिल्म निर्देशक प्रकाश झा अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। बता दे पटना में ही उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जेपी नगर स्थित आवास से शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद पटना के बांस घाट में अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बड़े बेटे प्रकाश झा ही पिता को मुखाग्नि देंगे।

ये भी पढ़े- Prakash Jha Daughter: ऐसी दिखती है प्रकाश झा की एकलौती बेटी, पिता की तरह ही है काफी टैलेंटेड

जानकारी के मुताबिक प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा प्रशासनिक अधिकारी थे। वह मूल रूप से पश्चिमी चंपारण के बेतिया के बड़हरवा गांव के रहने वाले थे। प्रकाश शाह के पिता के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। इस लिस्ट में फिल्म निर्देशर्क रोहित शेट्टी से लेकर बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन तक का नाम शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।