नेशनल पेमेंट्स ने लॉन्च किया Hello UPI, यह Alxa की तरह बात सुन करेगा पेमेंट; जाने कैसे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 सितम्बर 2023, 12:36 अपराह्न

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से हैलो यूपीआई (Hello UPI) को लांच किया गया है। बता दे Hello UPI यूजर्स को अपने स्मार्टफोन के साथ बातचीत में शामिल होकर भी पेमेंट करने के ऑप्शन दे रहा है।

Hello UPI Launch: बदलते दौर के साथ बदलते भारत की तस्वीर हर दिन नई अपडेट वर्जन में नजर आ रही है। मौजूदा समय में भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए कई अलग-अलग ऐप मौजूद है। यूपीआई के जरिए इन सभी से पेमेंट की जा सकती है। वहीं अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई में हर दिन जुड़ते नए-नए फीचर्स लोगों को और भी ज्यादा डिजिटल बना रहे हैं। वहीं नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दो कन्वर्शनल पेमेंट की शुरुआत की है, जिसके जरिए यूजर्स को अब नई तरह की सुविधा पेमेंट के लिए मिलने वाली है।

NPCI ने लॉन्च किया Hello UPI

इस दौरान नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से हैलो यूपीआई (Hello UPI) को लांच किया गया है। बता दे Hello UPI यूजर्स को अपने स्मार्टफोन के साथ बातचीत में शामिल होकर भी पेमेंट करने के ऑप्शन दे रहा है। खास बात यह है कि हेलो यूपीआई के जरिए आप आसानी से फोन पर ही बिल का बटवारा कर पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस बिल को किसी को भी बड़ी आसानी से भेज कर उसे फोन पर ही पेमेंट करवा सकते हैं।

NPCI की ओर से एक आधिकारिक बयान में Hello UPI को लेकर कहा गया है कि- ‘कन्वरसेशनल यूपीआई पेमेंट की शुरुआत से ही यूजर्स को इसका अनुभव काफी पसंद आएगा। इस ऐप के जरिए वह हिंदी और अंग्रेजी में यूपीआई ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और आईओटी (ioT) डिवाइस के माध्यम से वॉइस इनेबल्ट यूपीआई पेमेंट करने में सक्षम होंगे। बता दे कि इन दो भाषाओं के अलावा जल्द ही हेलो यूपीआई में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी’।

लॉन्च हुआ एक आवाज पर पेमेंट करने वाला ‘Bharat BillPay Connect’

एनपीसीआई की ओर से इसके अलावा एक ओर ऐप लॉन्च किया गया है, जिसका नाम ‘भारत बिलपे कनेक्ट’ है। बता दे इसका काम बातचीत के माध्यम से बिल पेमेंट करने का है। खास बात ये है कि ‘भारत बिलपे कनेक्ट’ यूजर्स को एलेक्सा जैसे लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट के साथ पेश किया जायेगा। इसके जरिये आप बात करते-करते भी फीचर फोन, स्मार्टफोन या मर्चेंट साउंडबॉक्स के जरिये चुटकी मेंअपने बिलों का पेमेंट कर सकते है।

ये भी पढ़ें- क्या पैन कार्ड भी होता है एक्सपायर? कितने साल होती है Pan Card की वैलिडिटी; जाने डिटेल

इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए एनपीसीआई ने बताया, कि “ग्राहक अपने स्मार्ट होम डिवाइस पर वॉयस कमांड के जरिये बिल पे कर सकते हैं और पेमेंट भी आसानी से हो जाती है। साथ ही वह तुरंत वॉयस कंफर्मेशन प्राप्त कर इसे कंफर्म भी कर सकते हैं। इसके अलावा, पेमेंट साउंडबॉक्स डिवाइस के माध्यम से फिजिकल कलेक्शन सेंटर पर किए गए बिल पेमेंट के लिए मिलेंगे, जिनसे तत्काल वॉयस कंफर्मेशन सक्षम किया जाएगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।