Mukesh Ambani And Nita Ambani: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भले ही पैसों के मामले में कितने भी अमीर हो, लेकिन जीवन उन्हें सदा ही जीना पसंद है। मुकेश अंबानी की सबसे बड़ी खासियत भी यही हैं, कि वह बेहद सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। खानपान के मामले में भी वह सिंपल और घर का खाना ही पसंद करते हैं। ऐसे में अगर बात उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी संग उनकी शादी की करें, तो इसका किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। नीता अंबानी को भले ही ससुर धीरूभाई अंबानी ने चुना हो, लेकिन मुकेश अंबानी के साथ उनके दिल के तार यूं ही नहीं जुड़े थे।
शादी से पहले डांसर-टीचर थी नीता अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने साल 1985 में शादी की थी। दोनों की शादी उस साल की सबसे बड़ी ग्रैंड वेडिंग थी। शादी से पहले नीता अंबानी टीचर की नौकरी करती थी। इसके साथ ही वह ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी थी। इतना ही नहीं वह क्लासिकल डांस की स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया करती थी। ऐसे में उनका ये क्लासिकल डांस ही अंबानी परिवार में उनकी एंट्री की वजह भी बना।
ये भी पढ़ें – मुकेश अंबानी का घर ‘Antilia’ है दुनिया का खुबसूरत घर! कीमत जानकर लगेगा शॉक
नीता का डांस देख धीरूभाई अंबानी ने ढूंढ ली थी बहूरानी
दरअसल नीता अंबानी एक खास मौके पर अपनी क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस दे रही थी। उस कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी अपनी पत्नी कोकिलाबेन के साथ पहुंचे थे। नीता अंबानी का डांस देखने के बाद धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन को वह इतनी भाग गई थी कि उन्होंनेे नीता को अपनी बहू बनाने का मन बना लिया। ऐसे में उन्होंने ऑर्गनाइजर से नीता के बारे में पता किया और घर का फोन नंबर भी मांगा।
रिश्ते के लिए कर दिया नीता के घर फोन
बात यहीं ही खत्म नहीं हुई, कार्यक्रम से लौटने के 3 दिन बाद धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी के घर पर फोन किया। फोन के बाद पहली बार दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और इसी के साथ शादी की बात आगे बढ़ी। माता-पिता ने शादी तो तय कर दी थी, लेकिन इसके बाद मुकेश अंबानी ने भी नीता अंबानी को प्रपोज करने का मन बना लिया था। यह किस्सा भी बेहद दिलचस्प है।
ये भी पढ़ें – 3 लाख की चाय से होती है नीता अंबानी की सुबह, बेहद लग्जरी है मुकेश अंबानी की पत्नी का लाइफस्टाइल
दरअसल मुकेश अंबानी खुद भी नीता अंबानी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे। ऐसे में एक दिन लॉग्ग डाइव पर जाते हुए उन्होंने अचानक से एक रेड लाइट पर गाड़ी रोक नीता को प्रपोज कर दिया। प्रपोजल सुनने के बाद नीता ने हां कह दी। इसी के साथ साल 1985 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी बेहद धूमधाम से हुई। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए।