इंडिगो फ्लाइट में MS धोनी खेल रहे थे कैंडी क्रश, तभी एयर होस्टेस ने डिस्टर्ब कर किया कुछ ऐसा, Viral हो गया Video; आपने देखा?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर दिन किसी न किसी वजह से खबरों के गलियारों में छाए ही रहते हैं। वही हाल फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो महेंद्र सिंह धोनी की ट्रैवलिंग के दौरान का है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी इंडिगो की फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो धोनी हमेशा से मोबाइल-टैबलेट जैसे गैजेट से दूरी बनाए रखते हैं, वह इसी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस दौरान उनके इस खेल में एयर होस्टेस डिस्टरबेंस का कारण बन गई है। खास बात यह है कि इस दौरान एयर होस्टेस ने कुछ ऐसा किया है कि धोनी अपना कैंडी क्रश गेम छोड़ उनकी बात सुनने लगे हैं। वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी, कैंडी क्रश और इस एयर होस्टेस का नाम टॉप ट्रेंड में छाया हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी खेलते हैं कैंडी क्रश

इस वायरल वीडियो के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी इंडिगो फ्लाइट की इकोनामी क्लास में सफर कर रहे हैं। इसी दौरान एयर होस्टेस धोनी के पास आती है और उन्हें एक नोट देती है। साथ ही वह उन्हें एक चॉकलेट भी ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर होस्टेस का नाम नितिका है और उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर भी किया है। इस एयर होस्टेस ने जैसे ही धोनी को मिठाई और चॉकलेट ऑफर की इस पर धोनी ने सब वापस लौटाते हुए ओमानी खजूर का एक पैकेट उठा लिया और बाकी सब कुछ वापस ले जाने को कहा।

वहीं इस वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में जो टेबलेट है, वह एयर होस्टेस से बात करने के दौरान उसे सपोर्ट चेयर बोर्ड पर रख देते हैं जिसमें यह साफ नजर आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी सफर के दौरान कैंडी क्रश गेम खेल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के टेबलेट पर कैंडी क्रश गेम देख उनके फैंस ने भी अपने फोन में कैंडी क्रश गेम डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ घंटों में काफी ज्यादा कैंडी क्रश डाउनलोड की गई है।

whatsapp channel

google news

 

अब कैसी है धोनी के घुटनों की हालत?

बता दे आईपीएल 2023 सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को घुटनों में चोट आ गई थी। यह चोट इतनी गहरी थी कि सीजन खत्म होने के तुरंत बाद धोनी ने घुटनों की सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद वह रिहैब के लिए अपने घर रांची चले गए। डॉक्टर के मुताबिक अभी उनकी हालत में काफी सुधार है। धोनी घुटने की सर्जरी से काफी अच्छा रिकवर कर रहे हैं। बीते दिनों बेटी जीवा धोनी के साथ उन्हें घर के गार्डन में अपने पेट्स के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया था।

Share on