सलाम! गलवान मे शहीद दीपक सिंह की पत्नी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, मौके पर पूरा परिवार एक साथ दिखा

Lieutenant Rekha Singh: साल 2020 में जून के महीने में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीद जवानों में शामिल शहीद नाइक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त की गई है। रेखा सिंह को 200 कैंडिटो में शामिल किया गया है, जिनमें 40 महिलाएं शामिल है। बता दें 29 अप्रैल को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी से पास आउट होने के बाद वह अपना पदभार संभालेंगी।

Lieutenant Rekha Singh

लेफ्टिनेंट बनीं शहीद नाइक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह

रेखा सिंह के पति शहीद नाइक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन में शामिल थे। साल 2020 में 15 जून को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे। नाइक दीपक सिंह की शहादत को नवंबर 2021 में मरणोपरांत उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि वीर चक्र सम्मान परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह

पति की शहादत के बाद भी रेखा सिंह ने नहीं छोड़ी हिम्मत

शहीद नायक दीपक सिंह की शहादत के बाद उनकी पत्नी रेखा सिंह ने पति की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प कर लिया था और अपने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने सशस्त्र बलों में अपने करियर को विकल्प के तौर पर चुना। दूसरी ओर भारतीय सेना भी ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करती है और उनके जज्बे की सराहना करती है, जो अपने दिवंगत पति के नक्शे कदम पर चलने की हिम्मत दिखाती है।

Lieutenant Rekha Singh

शहीदों की पत्नियों को सेवा चयन बोर्ड इंटरव्यू के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में शामिल होने पर छूट भी दी जाती है। इसके साथ ही वह उम्र में भी छूट की हकदार होती है। इसके बाद वह अपनी मेहनत और अपने जज्बे के दम पर अपनी कामयाबी का मुकाम हासिल करती है। पुरुष सैनिक के बराबर उन्हें इस दौरान कई भूमिकाएं भी सौंपी जाती है। लड़ाकू विमान उड़ाने से लेकर युद्ध प्रोतों को ऑपरेट करने तक उन्हें राष्ट्रीय अकैडमी में हर स्तर का परीक्षण दिया जाता है। इन सभी परीक्षणों को पार करते हुए रेखा सिंह लेफ्टिनेंट बनीं है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।