शेर-शेरनी के बेड़े मे जा हीरोगीरी दिखा रहे शख्स का शेर-शेरनी ने किया ऐसा हाल, वीडियो हुआ वायरल

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 28 जनवरी 2022, 2:07 अपराह्न

हम इंसान जंगली जानवर से बेहद डरते हैं खास कर जंगल के राजा शेर से। लेकिन जीतना हम उनसे डरते हैं, उतने ही शिद्दत से उन्हें चिड़ियाघर में देखना भी चाहते हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसे हादसे हो जाते है, जिसपर यकीन करना बेहद मुश्किल हो जाता है। यूं तो हम सब जानते हैं कि शेर के चंगुल में फंस जाने के बाद अच्छा सा अच्छा जानवर बच नही पाता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना लोगों के सामने आई है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, एक शख्स की जान लगभग जाने ही वाली थी कि अचानक शेर के बाड़े में कुछ ऐसा हुआ की वह शख्स शेर के चंगुल से बच निकला। वही अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शेर-शेरनी से भिड़ा शख्स :-

इस वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक चिड़ियाघर में मौजूद कुछ विजिटर्स शेर के बाड़े के बाहर खड़े हैं और उनमें से एक शख्स वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो में एक तरफ जहां एक शख्स शेर के बाड़े में मौजूद एक तालाब में खड़ा होकर शेर की ओर उंगली दिखा रहा होता है तो वही दूसरी तरफ एक शेरनी वही खड़ी रह कर उस शख्स पर हमला करना चाहती है। वहीं बाड़े के बाहर मौजूद कुछ लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे होते हैं और उस शेरनी को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर इसी दौरान उस शख्स की जान पर बन आती है जब शेरनी के साथ-साथ वो शेर भी वहां आ टपकता है।

वायरल हो रहा वीडियो :-

उस शख्स को देखकर शेर धीरे-धीरे उसपर हमला के लिए आगे बढ़ता है। मगर वो इंसान अपनी हिम्मत नही हारता और वहीं पर डटा रहता है। शेर जैसे ही हमला करने के लिए आगे जाता है, वो शख्स भी भागने के बजाय उल्टा शेर की तरफ अंगुली दिखाते हुए आगे बढ़ने लगता है। हालांकि ये सब देखकर बाड़े के बाहर खड़े विजिटर्स जोर-जोर से चिल्लाते हुए शेर-शेरनियों को भगाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन इसी बीच लोगों को हैरानी तब होती है जब शेर-शेरनी उस शख्स पर हमला करने के बजाय पीछे हटने लगते हैं। अब जैसे ही ये वीडियो लोगों के बीच आया है, हर कोई इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहा है। बतादें कि इस वीडियो को निकुलसिंघ गोहिल नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

About the Author :