Mahindra Thar 5-Door: लॉंच को तैयार महिंद्रा थार 5-डोर, काफी ज्यादा बदल गया है लुक; जाने कब लॉंच हो रहा ये पावरफुल SUV

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 29 अक्टूबर 2023, 8:42 अपराह्न

महिंद्रा थार की लोकप्रियता को देखते हुए अगले साल 2024 में कंपनी  Mahindra Thar 5-Door भी लॉच करने वाली है। आइये जानते सारी डिटेल्स-

महिंद्रा थार भारतीय लोगों की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से शामिल हो गया है। इसके अच्छे खासे बिक्री के बाद भी इसमें खरीदने के लिए लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है। महिंद्रा थार की लोकप्रियता को देखते हुए अगले साल 2024 में कंपनी  Mahindra Thar 5-Door भी लॉच करने वाली है। इसके लिए कंपनी देश के अलग-अलग हिस्सों में इस गाड़ी की टेस्टिंग कर रही है। स्पाइ शॉट से पहले कई बार Mahindra Thar 5-Door से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। महिंद्रा 5 डोर एसयूवी की डिटेल्स लांच होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होते रही है।

Mahindra Thar 5-Door मे क्या-क्या हुआ चेंज

वहीं हाल में ही अपकमिंग SUV की कुछ स्पाइ शॉट सामने आए हैं, जिसमें इसका का नया बदला -बदला लूक सामने आ रहा है। इस बार जो स्पाइस शॉट सामने आया है उसके मुताबिक ऐसा लग रहा है की थार फाइव डोर मे नए हाइलाइट कॉम्पोनेंट दिए गए हैं। नए एलिमेंट को स्पाइ शॉट मे अच्छे से देखा जा सकता है जो कि मौजूदा थार से काफी अलग है। एसयूवी की नई बॉडी पैनल, फेंडर, साइड क्लैडिंग और बंपर उत्पादन के लिए तैयार है, जो पहले के स्पाई शॉट्स से अलग है।

Mahindra Thar 5-Door

ये भी पढ़े- Maruti Wagon-R CBG: गाय के गोबर से चलेगी मारुति की ये कार, आ गया WagonR का CBG वेरिएंट; देखें

नए स्पाई शॉट्स के मुताबिक थार 5-डोर की नई डिजाइन एलीमेंट का पता चल रहा है।  इसमे सबसे प्रमुख परिवर्तन इस खास  खास डिजाइन देने के लिए इसमें नए स्लैट पैटर्न के साथ ताजा फ्रंट ग्रिल लगाया गया है। इसके अलावा  डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप भी देख सकते हैं। फॉग लैंप एलईडी यूनिट्स भी देखने को मिल रही है। नया हेडलैंप भी इसमे दिख रहा है।

कब लॉंच होगी

जो पहले स्पाई शॉट्स से पता चला था उसके अनुसार  थार 5-डोर में 10 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्कॉर्पियो-N और XUV700 से भी नया स्टीयरिंग, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट के साथ-साथ इसमे एक सनरूफ भी मिल रहा है। अब हम नया स्पाई शॉट्स में एक डैशकैम भी देख सकते हैं।  बता दें कि महिंद्रा थार 5-डोर पेट्रोल और डीजल दोनोंवेरिएंट मे आने वाला है, जो ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स    के साथ आएगा। संभवतः यह 2024 के मिड तक लॉन्च होगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।