आ गया Mahindra का e-Alfa Super इलेक्ट्रिक ऑटो, 95 किलोमीटर की रेंज के साथ मिलेगा ये मजेदार फीचर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 अगस्त 2023, 11:49 पूर्वाह्न

Mahindra Electric Auto: महिंद्रा कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च कर ऑटो चलने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Mahindra Electric Auto Price, Feature And Mileage: महिंद्रा कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च कर ऑटो चलने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दे महिंद्रा कंपनी ने अपना नया तीन पहियों वाला ई रिक्शा Mahindra e-Alfa Super कई एडवांस फीचर्स और बेहतरीन बैट्री कैपेसिटी के साथ मार्केट में उतरा है। ये ई-अल्फा सुपर एक ऐसा यूटिलिटी व्हीकल है, जिसे सुपर रिक्शा के तौर पर तैयार किया गया है।

बता दे Mahindra e-Alfa Super एक इलेक्ट्रिक मोटर पर काम करने वाला थ्री व्हीलर है। यह थ्री व्हीलर भारत में लंबे समय से ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन अब इसे इलेक्ट्रिक रुप में पेश किया गया है। इस थ्री व्हीलर का इस्तेमाल प्राइवेट और राइड शेयरिंग के लिए शहरों में बहुत ज्यादा किया जाता है। ऐसे में थ्री व्हीलर की कमाई से गुजर-बसर करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब इस थ्री व्हीलर के जरिए आप कम खर्च पर बेहतरीन कमाई कर सकते हैं।

बता दे थ्री व्हीलर का इस्तेमाल प्राइवेट और राइड शेयरिंग के अलावा मालवाहक के तौर पर भी किया जाता है। साथ ही थ्री व्हीलर मोटरसाइकिल के सिस्टम के साथ छोटे माल ढोने वाले ट्रक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है Mahindra Electric Auto की कीमत

बात महिंद्रा कंपनी के इस थ्री व्हीलर की कीमत की करें तो बता दे कि इसे कंपनी ने 1.61 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत पर मार्केट में उतारा है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर जल्द ही मार्केट में सेल के लिए भी उपलब्ध होगा, जिसके बाद आप इसे आसानी से अपने नजदीकी महिंद्रा शोरूम से खरीद सकते हैं।

Mahindra e-Alfa Super के स्पेसिफिकेशंस

बात Mahindra e-Alfa Super की खासियत की करें तो बता दे कंपनी औपकों इसमें 140Ah की लेड-एसिड बैटरी दे रही है। मालूम हो कि इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 1.64kW की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बैटरी पैक के साथ-साथ एडवांस फीचर से लैस महिंद्रा ई-अल्फा एक बार चार्ज होकर 95 किमी की रेंज देती है। बता दे इस ई-ऑटो के साथ आपको 18A चार्जर मिलता है, जिस पर आपकों 12 महीने की गांरटी भी मिलती है और बैटरी के साथ 18 महीने की वारंटी भी दे रही है।

ये भी पढ़ें- आ गई होंडा की सबसे किफायती बाइक, लो-मेंटनेंस और कम खर्च के साथ मिल रही 10 साल की वारंटी

इसके साथ ही बता दे कि पूरे भारत में Mahindra के 10 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं, जिससे ई-अल्फा सुपर को काफी मदद मिलेगी। बता दे Mahindra के पूरे भारत में ईवी को सपोर्ट करने वाले 1,100 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। इसके साथ ही बता दे कि Mahindra ई-अल्फा सुपर को महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी द्वारा तैयार किया जाता है। ऐसे में ये नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बेहतर रेंज और कैटेगरी का होने के साथ साथ आपकी सेफ्टी का भी खास ख्याल रखता है। मालूम हो कि लॉन्च के बाद से लेकर अब तक Mahindra e-Alfa की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स सेल हो चुकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।