टैक्स भरने मे भी महेंद्र सिंह धोनी हैं नंबर-1, देखें किस साल धोनी ने कितना भरा टैक्स

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 15 सितम्बर 2021, 7:52 अपराह्न

झारखंड की शान बढ़ाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान के अंदर जितनी शोहरत बटोरी है, उतनी ही शोहरत उन्होंने मैदान के बाहर भी कायम रखी है। वे केवल क्रिकेट के मैदान मे ही टॉप पर नहीं है बल्कि टैक्स जमा करने में भी उनका कोई सामने नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी

साल 2020 मे कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने 28 करोड़ रूपए का इनकम टैक्स भरा। इनकम टैक्स की इतनी राशि भरने के साथ ही झारखंड मे व्यक्तिगत करदाता श्रेणी मे उनका नाम सबसे ऊपर है। बता दे कि यह पहली बार नहीं है बल्कि लगातार तीसरे साल धोनी झारखंड मे टॉप करदाता बने हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

 

वित्तीय वर्ष साल 2017-18 में धोनी ने 12.17 करोड़ रूपए का टैक्स जमा किया था। तब भी धोनी बिहार और झारखंड के ऐसे शख्स बने थे जिन्होने उस साल सरकार को सबसे अधिक कर की राशि का भुगतान किया था।

महेंद्र सिंह धोनी

वित्तीय वर्ष 2016-17 में धोनी ने टैक्स के रूप में 10.93 करोड़ की राशि का भुगतान किया था। फोर्ब्सके अनुसार साल 2017 में धोनी की सालाना आय 63.77 करोड़ रूपए थी।अब धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसके साथ ही वे वन दे कप्तानी मे भी हिस्सा नहीं लेते, वे आईपीएल मैच मे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी करते हैं

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।