नए साल से पहले ही मिली बड़ी खुशखबरी, दिल्‍ली से बिहार तक घट गया एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट, जाने नया रेट

LPG gas cylinder rate : दिसंबर के महीने में आम जनता को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कमी की गई है। लेकिन यह कमी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रुपए की कमी हुई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आज 22 दिसंबर से दिल्ली में इंडियन कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में ग्राहकों को मिलेगा। इसके पहले इसकी कीमत 1796.50 रुपए था। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आने से कमर्शियल क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई है ।

LPG gas cylinder rate: 1 दिसंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई थी बढ़ोतरी

कोलकाता की बात करें तो 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1868.50 रुपए में मिलेगा। 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक 1908 रुपए में यह सिलेंडर मिल रहा था। कारोबारी नगरी मुंबई में यही सिलेंडर 1749 रुपए के बजाय 1710 रुपए में अब मिलेगा। चेन्नई में आज एलजी सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता होकर 1929 हो गया है।

Also Read: बिहार सरकार ने बसों के लिए जारी किए नई गाइडलाइन, अब बसों पर रखने होंगे दो ड्राइवर!

whatsapp channel

google news

 

दिसंबर के शुरुआती महीने में कीमतों में हुई थी बढ़ोतरी

दिसंबर महीने की शुरुआत में यानी 1 दिसंबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। 16 नवंबर के दिन 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लंबे समय के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ है कोई बदलाव

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर कीमत कम होने के बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के बारे में लोग जानना चाहते हैं। तो आपको बता दे की घरेलू गैस सिलेंडर कीमत में किसी भी तरह की कमी नहीं हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आज पहले की तरह ही बने हुए हैं।

Share on