चुनाव खत्म होते ही LPG Gas Cylinder की कीमत में हुई बड़ी उछाल, बढ़ गए कीमत, देखिए ताजा रेट

LPG Gas Cylinder : पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गया है और चुनाव खत्म होते हैं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। आज 1 दिसंबर 2023 से दिल्ली से लेकर पटना और अहमदाबाद तक एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी हो गया है। एक बार फिर से आम जनता के जिंदगी पर इसका असर पड़ने वाला है।

इन राज्यों में बढ़ गए LPG Gas Cylinder के दाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर 1819 रुपए हो गया है। वही मध्य प्रदेश के भोपाल में 1804 रुपए हो गया है और तेलंगाना के हैदराबाद में 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट आज 2024 रुपया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2004 रुपये है।

घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बड़े हैं दाम

सबसे बड़ी बात है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है घरेलू गैस सिलेंडरों में नहीं। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है जबकि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Also Read:Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, तेजस्वी यादव ने कैबिनेट मंत्रियों संग उठाई यह मांग

whatsapp channel

google news

 

आज 19 किलो वाली एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट ₹21 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 रुपए वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1775 की जगह 1796 में बिकेगा। वहीं कोलकाता में 1885 के जगह 1908 रुपए में बिकेगा जबकि मुंबई में 1728 की जगह 1749 रुपए में बिकेगा। चेन्नई में 1942 की जगह 1968 में बिकेगा।

इन उपभोक्ताओं को मिली है राहत

इस बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इस प्रकार के गैस सिलेंडर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹200 कम हो गए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही बिक रहे हैं।

Share on