Free Fire गेम खेलते हुआ प्यार, रचाई शादी, फिर ससुराल पहुंच लड़की ने तोड़ दी शादी !

सोशल मीडिया और मोबाइल गेम खेलते हुए कई प्रेम कहानिया सामने आ चुकी है लेकिन सिरफिरे प्रेम और फिर ससुराल देखते ही अपने फैसले से मुकरने की एक प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ले

यह मामला जमुई का है, जहा के एक लड़के से यूपी की एक लड़की को मोबाईल पर फ्री फायर गेम खेलने का दौरान प्यार हो गया। फिर दोनों के बीच इश्क इस कदर गहराया कि लड़की सैंकड़ो किलोमीटर की दूरी तय करके अपने प्रेमी से मिलने आ गयी और फिर दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल घर पहुंचे तो लड़के के परिवार वाले ने लडकी को अपना लिया लेकिन जब दुल्हन लड़के का झोपडी वाला घर देखी तो साफ साफ शब्दों में वह रहने से इंकार कर दिया और फिर फ़ौरन ही अपने भाइयों को बुलाया और भाई के साथ वापस अपने घर लौट गयी। अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लड़की के मुताबिक लड़के ने बताया था कि उसका आलिशान बंगला है और वह अमीर है।

मामला जमुई के सदर प्रखंड के सुग्गी गाँव का है। इस गाँव के 11वीं के छात्र को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलते हुए यूपी की लड़की से प्यार हो गया, जिसके बाद लड़की कई किलोमीटर की दूरी तय करके गुरूवार को लड़के के गाँव जमुई पहुँच गयी। प्रेमी से मिलते ही प्रेमी युगल ने शादी का फैसला किया और एक मंदिर में शादी कर ली।

whatsapp channel

google news

 

शादी के बाद लड़का लड़की को एक लॉज लेकर गया लेकिन लॉज का मालिक काफी भड़क गया और दोनों को गाँव वापस भेज दिया। जब लड़की लड़के के गाँव पहुंची और उसका झोपडी वाला घर देखी तो हैरान रह गयी। लड़के की मां ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक गाँव में आने के बाद ग्रामीणों ने इस शादी को गलत बताया। लड़के का घर देखकर लड़की ने भी रहने से साफ़ इंकार कर दी और भाई के साथ चली गयी। शुक्रवार की रात लड़की अपने घर पहुँच गयी।

Share on