चंद्र के ‘चरणस्पर्श’ के बाद आज होगा ‘सूर्य नमस्कार’! Aditya L1 खंगालेगा सूरज के रहस्य, जाने कितने करोड़ का है मिशन?

Aditya L1 Launch Live Updates: चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद चांद पर भारत के नाम का ठप्पा लगा अब इसरो सूरज पर जाने की तैयारी कर चुका है। बता दे चांद पर जाना थोड़ा सा आसान था, लेकिन सूरज पर जाना उससे लाख गुना मुश्किल है। हालांकि इसरो अपने इस मिशन को लेकर पहले ही अपनी कमर का कस चुका है। इसरो Aditya L1 के साथ सूरज के रहस्य को खंगालने की उड़ान आज भरेगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसरो का आदित्य l1 मिशन सिर्फ 400 करोड रुपए के बजट में तैयार किया गया है, जो चंद्रयान-3 मिशन से भी 200 करोड रुपए सस्ता है। इतना ही नहीं यह नासा के सूर्य मिशन से 97 फ़ीसदी सस्ता है। ऐसे में आइये हम आपको भारत के सूर्य मिशन Aditya L1 की क्या खासियत है, इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

शुरू हुआ आदित्य एल-1 का काउंटडाउन(Aditya L1 Launch Live Updates)

भारत के पहले सूर्य मिशन Aditya L1 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। Aditya L1 की लांचिंग में अब सिर्फ कुछ घंटे का समय बचा है। पिछले महीने चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी और इसी के साथ भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। इसरो के इस प्रदर्शन के बाद अब इसरो के वैज्ञानिकों और कर्मचारी सभी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। भारत अब सूर्य पर अपना पहला मिशन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत और इसरो को आदित्य एल-1 सूर्य मिशन से काफी उम्मीदें हैं। आदित्य एल-1 मिशन सतीश धवन स्पेस बेस से लांच किया जाएगा।

आदित्य एल-1 खंगालेगा सूर्य के राज

इसरो का रॉकेट आदित्य l1 पृथ्वी की निचली कक्षा में लॉन्च करेगा। लॉन्च का समय सुबह 11:50 मिनट होगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच एक बिंदु l1 है। इसे हेलो ऑर्बिट का नाम दिया गया है। वहां आदित्य l1 को स्थापित किया जाएगा। यह मिशन सूर्य के बारे में हर जानकारी को खंगालेगा। उम्मीद है कि सूर्य के बारे में इस दौरान कई बड़े रहस्य उजागर होंगे। सूर्य की विभिन्न परतों के बारे में आदित्य एल-1 मिशन ही जानकारी देगा। बता दे आदित्य एल1 का जीवनकाल 5 साल का है।

नासा के सूर्य मिशन से 97% सस्ता है Aditya L1

इसरो का सूर्य मिशन Aditya L1 दूसरे देशों की तुलना में सबसे कम बजट वाला सोलर मिशन है। आदित्य l1 मिशन की लागत 400 करोड रुपए है, जबकि नासा के सूर्य मिशन की लागत 12,300 करोड रुपए थी, जिसका मतलब है कि इसरो ने दुनिया में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है और Aditya L1 के साथ इसरो नई ख्याति हासिल करने की उड़ान आज भरेगा।

whatsapp channel

google news

 
ये भी पढ़ें- चांद पर घूमते आदमी की तस्वीर आई सामने, प्रज्ञान रोवर ने भेजी तस्वीर, देखिए Video की पूरी सच्चाई
Share on