चांद पर घूमते आदमी की तस्वीर आई सामने, प्रज्ञान रोवर ने भेजी तस्वीर, देखिए Video की पूरी सच्चाई

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 अगस्त 2023, 5:31 अपराह्न

सोशल मीडिया पर चांद का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति चंद्रमा की सतह पर चलते हुए नजर आ रहा है।

Moon viral photo : 23 अगस्त का दिन भारत के लिए एक नए इतिहास का दिन है। इस दिन चंद्रयान-3 के लेंडर की चांद पर सफल लैंडिंग हुई थी। इसके बाद से वह लगातार इसरो को चांद की सतह के अपडेट दे रहा है। विक्रम लैंडर से बाहर निकाल कर चांद पर घूम रहे प्रज्ञान रोवर ने अब तक ऑक्सीजन, सल्फर समेत कई तत्वों की खोज कर ली है। फिलहाल रोवर चांद पर हाइड्रोजन की तलाश कर रहा है। वही इस तलाशी अभियान के बीच सोशल मीडिया पर चांद का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति चंद्रमा की सतह पर चलते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और हर कोई इसकी सच्चाई के बारे में जानने के लिए बेताब है।

वायरल हुआ चांद की सतह पर घूमते आदमी का वीडियो(Moon viral photo and Video)?

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जहां एक ओर भारत ने अंतरिक्ष में अपने नाम की मोहर लगा दी है, तो वहीं भारत का मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग भी कर चुका है। इसके बाद से विक्रम लैंडर से बाहर निकलकर प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर लगातार नेविगेशन कर रहा है। रोवर का काम चांद पर ऑक्सीजन की तलाश करने के साथ-साथ तत्वों की खोज करना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है और हर कोई इसकी सच्चाई जानने को बेताब है।

क्या है वायरल हो रहे चांद के नए वीडियो की सच्चाई?

चांद की सतह का हवाला देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। असल में वीडियो में दिख रहा इंसान बेंगलुरु का एक स्ट्रीट कलाकार है, जिसने साल 2019 में एक रचनात्मक प्रयोग किया था। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स स्पेस सूट पहने हुए हैं, जो चंद्रमा के बीहड़ इलाके में घूम रहा है। असल में यह इलाका कोई और नहीं बल्कि भारत की गड्ढों से भारी सड़के हैं, जो बेंगलुरु शहर के चंद्र गढ्डों और सड़क की कमियों के बीच की तुलना को दर्शाते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें-चंद्रयान-3 को मिली भारी सफलता; चाँद पर ऑक्सीज़न सहित खोज लिया 9 तत्व; पानी की खोज जारी

बता दे यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वही सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद इसे चंद्रयान और चांद से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वही जब इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने गलती से इस स्थान को नागपुर के रूप में पहचानते हुए साझा किया, तो कमेंट करते हुए तुरंत लोगों ने स्थान को सही किया और बताया ये वीडियो बेंगलुरु का है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post