Sunday, May 28, 2023

मात्र 13 साल की उम्र में केबीसी में एक्सपर्ट है कौटिल्य पंडित, ‘गूगल बॉय’ से है मशहूर

यूं तो आपने कौटिल्य को आपने कई बार सुना होगा. लोग लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का वह एपिसोड आज तक नहीं भूले, जिसमें अपने अद्भुत ज्ञान से  कौटिल्य ने सभी को हैरान कर दिया था. महज़ 6 साल से भी कम उम्र में कई विषयों से जुड़े सवालों के जवाब चुटकी में देकर दुनिया को हैरान कर दिया था. कौटिल्य पंडित हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड़ गाँव के रहने वाले हैं.

2013 मैं कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका यह बच्चा अब इसी पॉपुलर टीवी गेम शो में स्कूली छात्रों के लिए लाइफलाइन बन चुका है, जिसे देश भर में गूगल बॉय के नाम से जाना जाता है करनाल का कौटिल्य पंडित.

हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 4 अक्टूबर 2013 को प्रतिभावान कौटिल्य पंडित को 10 लाख का चेक व पत्र दिया था. कौटिल्य की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उससे कई टीवी कार्यक्रमों में बुलाया गया था. टीवी चैनलों पर उसके कार्यक्रम देख कर देश- विदेश में उसे गूगल बॉय कहा जाने लगा.

whatsapp-group

KBC में गेस्ट से एक्सपर्ट तक

14 अक्टूबर 2013 को बहुचर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति जैसे कार्यक्रम में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचकर कौटिल्य पंडित ने अपनी तेज बुद्धि और हाजिर जवाबी का परिचय दिया था. उस समय बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री काजोल और इंडियन आईडल के फाइनलिस्ट के साथ कौटिल्य को केबीसी में बतौर मेहमान बुलाया गया था. करीब 7 साल बाद अब कोटिल केबीसी के स्टूडेंट स्पेशल के दौरान बतौर एक्सपर्ट मौजूद हैं.

google news

चाणक्य की तरह लुक अपना चुके हैं कौटिल्य पंडित

हरियाणा के करनाल जिले के इस लाल ने भूगोल ही नहीं बल्कि जीडीपी, विज्ञान, प्रति व्यक्ति आय, स्पेस, राजनीति, इतिहास आदि कई विषयों में कौटिल्य पंडित ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कौटिल्य पंडित कई बार मीडिया में बता चुका है कि वह वह पहले अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं और निर्णायक वक्त पर तय करें करेगा कि उसे डॉक्टर या वैज्ञानिक किया किस रूप में अपना भविष्य देखना है. कोटिल पंडित अंतरिक्ष वैज्ञानिक के तौर पर करियर के लिए उत्सुक रहा है.

कौटिल्य पंडित की प्रतिभा और शुरुआत

कौटिल्य पंडित के यादाश्त के बारे में कहा जाता है कि वह जो चीज एक बार देख ले या पढ़ ले वह उसे याद रह जाती है. इसका आइक्यू लेवल 130 के करीब माना जाता है जो उसकी उम्र के बच्चों की तुलना में बहुत ज्यादा है. कौटिल्य की प्रतिभा का पता तब चला था जब उसकी टीचर ने एटलस समझने और सीखने को दिया था टीचर हैरान हो गई थी जब कौटिल्य ने हर एक डाटा फटाफट याद कर लिया था.

बनाया एक से बढ़कर एक कीर्तिमान

इसी साल कौटिल्य पंडित को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब गूगल बॉय का चयन ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिगी अवार्ड के लिए हुआ. जापान, अमेरिका, जर्मनी, ईरान, यूके, एशिया, साउथ कोरिया सहित 30 देशों के 100 जीनियस बच्चों को यह अवार्ड दिया गया. जिनमें भारत के कौटिल्य पंडित का नाम भी शुमार था इससे पहले कई उपलब्धियां कौटिल्य पंडित के नाम रह चुकी है.

कई उपलब्धियां कौटिल्य के नाम

  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कर चुके हैं कौटिल्य को सम्मानित
  • 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया
  • जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित हुए
  • 2016 में संयुक्त अरब अमीरात की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया
  • 15 अगस्त 2015 को इंग्लैंड की संसद के हाउस आफ कॉमन्स में भारत गौरव अवार्ड मिला
  • 2019 में दुबई के चैंबर आफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles