कड़कनाथ उर्फ काली मासी, चिकन के शौकीन हैं तो जरूर चखिए एक बार, धोनी भी करते है पसंद

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 23 मार्च 2021, 1:08 अपराह्न

अगर आप चिकन के शौकीन हैं तो कड़कनाथ का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह हाल के दिनों में काफी पॉपुलर हो चुका है। कड़कनाथ को काली मासी भी कहा जाता है। इसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इस तरह से भी लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इसे काफी पसंद करते हैं। हाल के दिनों में इसकी मांग काफी भर गई है।

आपको बता दें कि कड़कनाथ उर्फ काली मासी का मुख्य ओरिजिन छत्तीसगढ़ माना जाता है। इसे इसके लिए जीआई टैग भी प्राप्त है। कड़कनाथ बिल्कुल ही एक भारतीय मुर्गा है। इसका मुख्य ओरिजिन क्षेत्र मध्य प्रदेश के धार और झाबुआ जिला तथा था छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला कहा जाता है। छत्तीसगढ़ के राजघराने ने कड़कनाथ को पहचान दिलाई है। इसका काफी धार्मिक महत्व भी है। दिवाली के बाद कड़कनाथ की बलि देने की आदिवासियों की परंपरा जनजातीय इलाकों में काफी है।

धोनी ने अपने फार्म हाउस मे दी है जगह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह को भी कड़कनाथ काफी पसंद है। वह कड़कनाथ को पसंद नहीं सिर्फ नहीं करते हैं बल्कि उन्होंने कड़कनाथ के लिए अपने फार्म हाउस में भी जगह दी है। धोनी अपने गृह शहर रांची में फार्म हाउस आजकल चला रहे हैं, धोनी के फार्म हाउस में दूध, सब्जियां और पॉल्ट्री फार्म भी विकसित है। इसी क्रम में उन्होंने कड़कनाथ के गुण को देखते हुए उन्होंने अपने फार्म हाउस मे कड़कनाथ के लिए भी का पॉल्ट्री फार्म ऐलान किया है।

जाने कितना पौष्टिक है कड़कनाथ

अगर बात करें इसके पौष्टिकता की तो यह अन्य चिकन के मुकाबले यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। पहली बात तो यह है कि कड़कनाथ में फैट बिल्कुल ना के बराबर होती है। इसमें एक परसेंट से भी कम फैट पाया जाता है। अन्य चिकन में फैट 13 से 25% तक है होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। अपने नाम के अनुसार ही कड़कनाथ काफी कडक और काली मासी के अनुसार इसका खून और मांस दोनों ही काले रंग का होता है।

आजकल कड़कनाथ के काफी मांग हो जाने के कारण काफी लोगों के लिए यह आजीविका पार्जन का साधन बन गया है। तो भी इसकी संख्या में आजकल काफी गिरावट हो चुकी है। इसके लिए सरकार विशेष अभियान भी शुरू किया है जिससे कई गरीबों को उनको आजीविका भी मिल सके और लोगों की डिमांड भी पूरी हो सके। तो अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं तो कड़कनाथ को एक बार जरूर चाहिए क्योंकि यह काफी गुणों से भरा हुआ है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।