चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद फ्लाइट में ISRO चीफ एस सोमनाथ का हुआ शानदार स्वागत, Viral हुआ VIDEO

ISRO chairman s somanath Video Viral: 23 अगस्त का दिन भारत के लिए वह ऐतिहासिक क्षण लेकर आया, जब चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की। इस अपार सफलता के बाद हर जगह भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के चर्चे होने लगे। इसरो ने चंद्रयान-3 के साथ भारत के इतिहास में एक नई ख्याति दर्ज की है, जिसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना।

इसरो के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लंबे प्रयास और समर्पण के बाद भारत को यह कामयाबी हासिल हुई है। इसरो के वैज्ञानिक को आज पूरी दुनिया में सलाम किया जा रहा है, जिसकी एक झलक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ का इंडिगो की फ्लाइट में काफी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया है।

वायरल हुआ एस सोमनाथ के स्वागत का वीडियो(ISRO chairman s somanath viral Video )

सोशल मीडिया पर इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट में सवार इसरो प्रमुख का किस तरह से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। इस शानदार वीडियो को एयर होस्टेस पूजा शाह की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में इसरो के स्वागत को देखते हुए देशवासियों ने भी पूरी टीम की काफी सराहना की है।

ये भी पढ़ें- चंद्र के ‘चरणस्पर्श’ के बाद आज होगा ‘सूर्य नमस्कार’! Aditya L1 खंगालेगा सूरज के रहस्य, जाने कितने करोड़ का है मिशन?

इस वीडियो को शेयर करते हुए एयर होस्टेस पूजा ने लिखा- एस सोमनाथ- इसरो के अध्यक्ष, हमारी इंडिगो उड़ान ने एस सोमनाथ की सेवा करने का मौका पाकर सौभाग्य महसूस किया। हमारी फ्लाइट में नेशनल हीरो का होना हमारे लिए खुशी की बात है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि पूजा द्वारा विमान के क्रु सिस्टम पर एक घोषणा की जाती है। पूजा जब यात्रियों को एस सोमनाथ का परिचय देती है, तो उनकी आवाज गर्व से भरी होती है और इसी के साथ सभी लोग इसरो चीफ की तरफ देख उनका स्वागत करते नजर आते हैं।

whatsapp channel

google news

 

वीडिये में आगे वह कहती हैं- मुझे इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ की उपस्थिति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। वह हमारी फ्लाइट में सवार है, एस सोमनाथ और उनकी टीम के लिए तालियों से स्वागत करें। हमें आपके विमान में शामिल होने पर गर्व है सर, भारत को गौरवान्वित करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया’

साथ में दिया एक खास नोट

एयर होस्टेस पूजा की इस घोषणा के बाद यात्रियों ने भी पूरी गर्म जोशी के साथ इसरो के चीफ के लिए तालियां बजाते हुए उनका स्वागत किया। इसरो चीफ की एक झलक पाने के लिए फ्लाइट में मौजूद सभी लोग बेताब हो गए। इसके बाद फ्लाइट के एक क्रु मेंबर ने खाने और पेय पदार्थ की ट्रे में एक खास नोट भी दिया, जिसे इसरो चीफ ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया।

Share on