Andaman Tour: सस्ते मे अंडमान की सैर करा रहा IRCTC, साथ मे बोट और लग्जरी क्रूज का भी मजा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 जनवरी 2024, 2:02 अपराह्न

Andaman Tour: यह पूरी तरह से फ्लाइट टूर पैकेज है, यह पैकेज 6 दिन और पांच रात का है। इसकी शुरुआत 21 जनवरी और 11 से शुरू होने जा रही है

Andaman Tour: लक्षद्वीप टूर अभी काफी चर्चा में बना हुआ है। जब से प्रधानमंत्री जी मोदी जी वहां गए हैं तब से लक्षद्वीप काफी ट्रेंड कर रहा है। हर कोई लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहा है। ऐसे में मार्च तक लक्षद्वीप जाने का सारे फ्लाइट बुक हो चुके है। भारत मे लक्षद्वीप के अलावे आप चाहे तो अंडमान द्वीप भी घूम सकते है। यह द्वीप बंगाल की खाड़ी मे है जो लक्षद्वीप के जैसा ही बीच समुन्द्र मे है।

अगर आप अंडमान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आईआरसीटीसी अंडमान का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है इस इस टूर पैकेज में सैलानियों को सस्ते दाम में अंडमान घूमने का मौका दिया जा रहा है। अंडमान के इस पैकेज का नाम Andaman with Baratang Island ex Kolkata है।

IRCTC Andaman Tour Packege 2024 Details

बता दें कि यह पूरी तरह से फ्लाइट टूर पैकेज है, जिसमें आपको कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने और आने के लिए फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी। यह पैकेज 6 दिन और पांच रात का है। इस पैकेज में डिनर और ब्रेकफास्ट की फैसिलिटी भी दी जा रही है। इसके अलावा इस टूर में आपको बोट जैसे भी सुविधा दी जाएगी।

Also Read- कभी लक्षद्वीप में अधिक संख्या में थे हिंदू और बौद्ध, जानिए कैसे इस्लाम बाहुल्य राज्य बन गया लक्षद्वीप

सभी सैलानियों को होटल में सिंगल, डबल और ट्रिपल शेयरिंग रूम में ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। इस पैकेज में पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक और हैवलॉक से नील के लिए लग्जरी क्रूज का भी सफर करने का मौका मिलेगा। इस 6 दिन और पांच रात के टूर पैकेज की शुरुआत 21 जनवरी और 11 से शुरू होने जा रही है। इस टूर पैकेज में सभी सैलानियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का भी लाभ दिया जाएगा

IRCTC Andaman Tour Packege Price

अब अंडमान टूर पैकेज की कीमत की बात करें तो इस टूर के लिए  प्रति व्यक्ति 54,700 देने होंगे। वहीं दो व्यक्तियों के लिए 44,800 रुपए और तीन व्यक्तियों के लिए 43,490 रुपए  प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैसे लगेंगे

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।