MS Dhoni: 41 साल के धोनी ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय बल्लेबाज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 अप्रैल 2023, 5:04 अपराह्न

MS Dhoni Made History In IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन (IPL 2023) शुरू हो गया है। 31 मार्च से शुरू हुए इस IPL सीजन में बैक टू बैक जबरदस्त मैच खेले जा रहे हैं। वही यह 16वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक नए इतिहास की यादगार के तौर पर अब बेहद खास रहेगा। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद IPL से रिटायरमेंट ले सकते हैं। ऐसे में एमएस धोनी के फैंस इस सीजन में सीएसके (Chennai Super Kings) के सभी मैचों में उन्हें खेलता देखने के लिए बेहद बेताब है। धोनी के फैंस के लिए इसी के साथ एक और बड़ी खुशखबरी है। दरअसल धोनी ने आईपीएल के 16वें सीजन में एक नया इतिहास रचते हुए एक और हिस्ट्री अपने नाम कर ली है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2023 का छठा मैच खेला गया। इस दौरान मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 3 गेंदे खेली और इन 3 गेंदों में 2 पर उन्होंने जबरदस्त छक्के लगाए। 3 में से 2 गेंदों पर लगाए छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने 5000 रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया। इस रिकॉर्ड के साथ महेंद्र सिंह धोनी ओवरऑल सातवें ऐसे बैटर बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा पार किया है।

Chennai Super Kings

5वें भारतीय के तौर पर रचा इतिहास

इसके साथ ही धोनी 5वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज है, जो रनों के इस आंकड़े को छू पाए हैं। बता दे एम एस धोनी अब तक 236 मैच में 208 पारियों को खेल चुके हैं और 5000 रन के रिकॉर्ड की गई उपलब्धि उन्होंने इन्हीं मैचों के मुकाबले हासिल की है। बता दें इससे पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स आईपीएल में 5000 रन के आंकड़े को पार कर पाए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।