Interesting Knowladge : क्या आप जानते है मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में क्या अंतर होता है?

इजराइल में हुए मिस यूनिवर्स 2001(Miss Universe 2021) कंपटीशन में भारत की हरनाज संधू ने जीत दर्ज कर 21 साल बाद भारत को यह ताज वापस दिलाया है। वहीं दूसरी ओर जल्द ही मिस वर्ल्ड(Miss World) के नाम से भी पर्दा उठने वाला है। ऐसे में कई लोगों को इस बात की कन्फ्यूजन रहती है कि आखिर मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में क्या अंतर(Miss Universe and Miss World Difference) होता है? आइए हम आपको बताते हैं दोनों के बीच का अंतर…

किस तरह होता है Miss World और Miss Universe का चयन

Miss World और Miss Universe के चलन की प्रकिया लगभग एक ही तरह होती है। नाम के अंतर पर बात करें तो मिस वर्ल्ड को हिंदी में विश्व सुंदरी और मिस युनिवर्स को ब्रहमांण सुंदरी कहा जाता है।

ये प्रतियोगिता हर साल वैश्विक स्तर पर महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है। इस दौरान प्रतियोगिता में उनके चेहरे, बॉडी लैंग्वेज, सेंस ऑफ हुमर और प्रतिभाओं के आधार पर जज करते हुए सबसे बेहतर का चयन किया जाता है।

मिस यूनिवर्स

  • मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता साल 1952 में शुरू की गई थी।
  • न्यूयॉर्क शहर के संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका मुख्यालय स्थित है।
  • मानवीय कारणों का पक्ष रखकर दुनिया में सकारात्मक बदलाव के लिए मिस यूनिवर्स काम करती है।
  • इसके अध्यक्ष पाउला शुगार्ट हैं।
  • फिनलैंड की आर्मी कुसैला में पहली बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।
  • बात इंडिया की करें तो भारत की अब तक की मिस यूनिवर्स- सुष्मिता सेन 1994(Shushmita Sen), लारा दत्त 2000(Lara Dutta), हरनाज संधु (Harnaaz Sandhu) ने 21 साल बाद भारत के लिए मिस यूनीवर्स 2021 का खिताब जीता है।

मिस वर्ल्ड

  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 1951 में पहली बार किया गया था।
  • इसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।
  • ब्यूटी विद द पर्पस के मुद्दे पर मिस वर्ल्ड काम करती है।
  • इसकी अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले हैं।
  • स्वीडन किकी हसन ने 1951 में पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने सर सजाया था।
  • बात भारत की करें तो अब तक भारत की 6 महिलाएं मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, जिसमें रीता फारिया(Reita Faria) 1966, ऐश्वर्या रॉय(Aishwarya Roy) 1994, डायना हेडन 1997, युक्ता मुखी(Yukati Mukhi) 1999, प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) 2000, मानुषी छिल्लर(Manushi Chillar) 2017 का नाम शामिल है।
  • बता दे मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के अलावा मिस अर्थ व मिस इंटरनेशनल जैसी प्रतियोगिताएं भी वैश्विक स्तर पर आयोजित की जाती है।

क्या है उम्र सीमा

मिस यूनि‍वर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस कॉम्‍प‍िटीशन के भाग लेने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट को नेशनल लेवल के ब्‍यूटी पेजेंट का विनर होना जरूरी है। तभी वह फॉर्म भरने के योग्य मानी जाती है।

वहीं, मिस वर्ल्‍ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको मिस इंडिया का खिताब जीतना होगा। तभी आप मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में अपने देश को रिप्रेजेंट कर सकती हैं। इसकी उम्र सीमा की जानकारी आधिकारिक साइड से मिल जायेगी।