बिहार के लाल का कमाल, 8 साल में राख से बना दिया कोयला, हैरत में विदेशी अनुसंधानकर्ता

आपने भी कोयले से निर्मित राख को देखा और सुना होगा या फिर कोयले से उत्पादित की जाने वाली विद्युत परियोजनाओं के बारे में पढ़ा-सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि राख से कोयला (Coal Produce From Ash) बनता है या फिर राख से बिजली तैयार की जाती है?… अगर आप भी ये सुनकर हैरान हो गए है, तो बता दे इस करिश्मे को बिहार के रामेश्वर कुशवाहा (Rameshwar Kushwaha) ने सच कर दिखाया है। इस अविश्वसनीय काम को करने वाले बिहार के इस युवा ने विदेशी अनुसंधानकर्ताओं के भी होश उड़ा दिये है। बिहार के रामेश्वर कुशवाहा पश्चिमी चंपारण (West Champaran) जिले के कुंडिलपुर पंचायत के मंझरिया गांव निवासी हैं। उनके इस अनुसंधान पर सरकार ने मुहर लगा दी है। राख से बनने वाले इस कोयला को गवर्नमेंट ने पेटेंट (Government Patent) कर लिया है।

राख से बनाया कोयला

बता दें कि रामेश्वर कुशवाहा अपने पंचायत कुंडिलपुर के पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके इस करिश्मे से पश्चिमी चंपारण जिले में बनी चारकोल ईंट से लोगों के घरों में कम लागत पर खाना पक सकेगा। इसके साथ ही कोयले से तैयार हुई बिजली एवं लघु उद्योगों को स्थापित करने में मदद मिलेगी। बता दें रामेश्वर इसके लिए लंबे वक्त से प्रयासरत थे। उन्होंने सबसे पहली बार साल 2012 में इस पर काम करना  शुरु किया था। 8 साल के लंबे समय और संघर्ष के बाद उन्हें यह कामयाबी मिली है। खास बात ये है कि सरकार ने भी रामेश्वर को हर संभव सहयोग करने का फैसला लिया था। हालांकि, सरकार द्वारा दिए गए ऑफर को रामेश्वर ने ठुकरा दिया।

Also Read:  Anant Singh को क्यों कहा जाता है छोटे सरकार? ललन सिंह ने खोल दिया बड़ा राज; आप भी जानिए

whatsapp channel

google news

 

विदेश में भी हो रहे बिहार के लाल के चर्चे

रामेश्वर बताते हैं कि चारकोल ईंट को धान के भूसे, गन्ने के सूखे पत्ते और पराली को मिलाकर तैयार किया गया है। यह काफी कम खर्च में ही बनकर तैयार होती है। इसे जलाने से प्रदूषण नहीं फैलता है। किसी तरह की दुर्गंध भी नहीं होती है। कोयले के उपयोग के बाद इससे निकलने वाली राख को किसान अपने खेतों में उर्वरक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। रामेश्वर की संघर्ष और लगन को देखकर भारत सरकार के पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, सरकारी अधिकारी व युगांडा के शोधकर्ता उनसे मिलने पहुंचे और उनकी हौसला अफजाई किया।

Share on