Dulhan Video Viral With Lover: बीते एक महीने से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के मुताबिक देश के तमाम हिस्सों में शादी समारोह का सीजन चल रहा है। ऐसे में कुछ दिनों में शादी समारोह के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनकी चर्चा जोर शोर से हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन विदाई से ठीक पहले अपने प्रेमी से लिपटकर इस तरह रोती नजर आ रही है, कि जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी हंसी आ जाएगी। इस दौरान दूल्हा भी दुल्हन की इस हरकत को देखने के बाद काफी हैरान नजर आ रहा है। इस पूरे वीडियो के बैकग्राउंड में इस सिचुएशन से मैच खाता काफी मजेदार बैकग्राउंड म्यूजिक रहा है।
दूल्हे को भूल प्रेमी से लिपट गई दुल्हन
शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वही हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें दुल्हन विदाई के समय अपने घर वालों के गले मिलकर रोती नजर आ रही है, तभी अचानक उसका प्रेमी भी वहां पहुंच जाता है। इतने में वहां बैकग्राउंड में तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा गाना बजना शुरू हो जाता है1. इसके बाद विदा होने से कुछ देर पहले ही दुल्हन भी अपने प्रेमी से लिपट कर रोना शुरू कर देती है।
इस शादी के सीजन में क्या क्या देखना पड़ रहा है ???? pic.twitter.com/WMwXyA3BPD
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) December 15, 2022
दुल्हन की हरकत देख हैरान हुआ दुल्हा
इस पूरे नजारे में सबसे ज्यादा हैरान चेहरा दूल्हे का नजर आ रहा है। दूल्हे को देखकर आपको भी उसके एक्सप्रेशन पर तरस आ जाएगा। हालांकि अगर आप इस पूरे वीडियो को देखेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि यह वीडियो सिन मूवमेंट के लिए बनाया गया है, रियालिटी से इसका कोई लेना देना नहीं है। इस वीडियो को सिर्फ मस्ती के लिए बनाया गया है, जिसे जैकी यादव (@jaiky_Yadav) नाम के टि्वटर हैंडल से साझा किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 94 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 7000 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।