धोनी सहित इन क्रिकेटर्स का बॉलीवुड प्यार रह गया अधूरा, एक को बिन ब्याही मां बना छोड़ गए क्रिकेटर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 जनवरी 2023, 12:31 अपराह्न

Cricketer And Actress Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया का अपना एक अलग ही रिश्ता रहा है, जिसमें कई ऐसी बॉलीवुड अदाकाराएं हैं जिनके प्यार में कई क्रिकेट के धुरंधर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इतना ही नहीं इनके रिश्ते ने प्यार की हर मर्यादा को भी तोड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भी इनका प्यार शादी के मुकम्मल दरवाजे तक नहीं पहुंच पाया और अधूरा रह गया। इस लिस्ट में धोनी से लेकर विवियन रिचर्डस और सुष्मिता सेन से लेकर नीना गुप्ता तक का नाम शामिल है।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

बॉलीवुड की टॉप अदाकारा कही जाने वाली सुष्मिता सेन एक दौर में पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम संग अपने लव-अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी है। दोनों के रिश्ते का खुलासा मीडिया के कैमरे के सामने भी हो गया था, लेकिन इन सबके बावजूद उनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा और अचानक इसके टूटने की खबर ने मीडिया और उनके फैंस को चौंका कर रख दिया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सुष्मिता सेन के लव-अफेयर के चर्चे उठे हो और शादी की बात आते-आते तक वह रिश्ता टूट गया हो।

मोहसिन खान और रीना रॉय

इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रीना रॉय भी पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के प्यार में पड़ चुकी है। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी। ऐसे में यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ सालों बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया और सभी को चौंका दिया।

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फेवरेट कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का दिल भी बॉलीवुड की टॉप अदाकारा दीपिका पादुकोण पर आ चुका है। दीपिका पादुकोण ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया, उसके बाद से ही धोनी और उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। दोनों को एक साथ एक इवेंट में रैंप वॉक करते भी देखा गया था। इतना ही नहीं दीपिका को क्रिकेट के मैदान में भी धोनी के लिए चियर करते देखा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह रिश्ता शादी के दरवाजे तक नहीं पहुंचा और कुछ ही सालों में टूट गया।

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

इस लिस्ट में एक नाम तो उस अदाकारा का भी है, जो बिना शादी के मां भी बन गई थी। यह नाम है वीना गुप्ता का है, जिनके अफेयर के चर्चे एक दौर में वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रह चुके हैं। विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थी ऐसे में उन्होंने नीना गुप्ता को मां तो बना दिया, लेकिन उनसे शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी उनकी प्रेगनेंसी के बारे में जानकर विवियन ने उन्हें अपनी प्रेगनेंसी को जारी रखने की सलाह दी थी और उनके इस फैसले में उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया था।

मां बनने के बाद भी विवियन मर्चेंट और नीना गुप्ता की शादी नहीं हो पाई थी। इसके बावजूद नीना गुप्ता ने मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और अकेले ही उनकी परवरिश की। बता दे मसाबा गुप्ता आज एक फेमस डिज़ाइनर के तौर पर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।