Indian Air Force Day: क्यों मनाया जाता है 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस, गर्व और शौर्य से परिपूर्ण है इतिहास

History Of 8 October: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का इतिहास गर्व और शौर्य से परिपूर्ण है। हर साल 8 अक्टूबर का दिन भारतीय वायु सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके पीछे एक बेहद गौरवमई इतिहास है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत की वायु सेना को श्रद्धांजलि देना एवं उसके योगदान को याद करना है। भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा कई ऐतिहासिक एयर बैटल लड़ गए हैं, जिन्होंने युद्ध के मैदान में भारत को न सिर्फ एक मजबूत प्रतिष्ठा दिलाई है, बल्कि साथ ही राष्ट्र की रक्षा के लिए अभूतपूर्व कौशल का प्रदर्शन भी किया है। भारतीय वायु सेना दिवस भारत (Indian Air Force Day Special) के उद्योग और देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वाले वायुसेना कर्मियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

युद्ध के मैदान में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भारतीय वायु सेना ने कड़े अभ्यास कड़े समर्पण के साथ-साथ कड़ी मेहनत का भी लोहा मनवाया है। इसी की देन है कि आज पूरी दुनिया में भारतीय वायु सेना एक सबसे मजबूत भारतीय वायु सेना के तौर पर जानी जाती है। भारतीय वायु सेना का लोहा आज दुनिया के तमाम देश मानते हैं।

क्या है भारतीय वायु सेना का इतिहास

भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 को किया गया था। तब से लेकर अब तक भारतीय वायु सेना में कई ऐतिहासिक बदलाव हुए। कई ऐतिहासिक मिशन भी भारतीय वायु सेना की 90 साल की जर्नी का हिस्सा रहे। अपनी स्थापना के समय भारतीय वायु सेना के पास से RAS ट्रेंड अधिकारी और 19 वायु सैनिकों की ताकत थी। इसके अलावा इन्वेंटरी में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन भी थी। उस समय यह दुनिया के अन्य देशों की मजबूत वायु सेना की तुलना में बेहद कमजोर और छोटी थी। हालांकि दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई थी, जिस का नजारा हर किसी ने देखा था।

8 अक्टूबर का दिन पूरे देश में विभिन्न हवाई स्टेशनों पर भारतीय वायु सेना दिवस के तौर पर बहुत जोश के साथ मनाया जाता है। सभी वायु सेना स्टेशन अपने-अपने हवाई अड्डे पर अपने-अपने परेड का आयोजन करते हुए भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास की कहानी बयां करते हैं। बीते साल की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय वायु सैनिकों को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान से भी सम्मानित किया जाता है। आईएएस की टीमें अलग-अलग फॉरमेशन बनाते हुए हवा में अलग-अलग कारनामे दिखाती है।

क्या है 8 अक्टूबर का महत्व

लगभग 1 लाख 70 हजार पर्सनल और 1500 विमानों के साथ इंडियन एयर फोर्स, संयुक्त राज्य अमेरिका रूस और चीन के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। भारतीय वायु सेना दिवस सभी देशवासियों और वायु सेना की टीम के गौरवमई इतिहास की कहानी बयां करते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना को भर देता है। यह दिन राष्ट्र के लिए सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने के लिए भी मनाया जाता है। युवाओं को वायु सेना का हिस्सा बनाने और बनने का सपना देखने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।