अगर आपको सपने में दिख रही है यह पांच चीज, तो जल्द होने वाले हैं आप धनवान,बदल जाएगी किस्मत

Astro Tips : सपने में हम कई तरह की चीज देखते हैं। कुछ सपने हमारे लिए अच्छे होते हैं और कुछ सपने हमारे लिए बहुत ही बुरे होते हैं। कई बार हमें डरावने सपने आते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपने आते हैं जो हमें धनवान बनने के संकेत देते हैं। झारखंड की राजधानी रांची के अग्रवाल रतन स्थित ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे ने सपने में आने वाले संकेतों के बारे में बताया।

संतोष कुमार चौबे ने कहा कि धनवान बनने या माता लक्ष्मी के कृपा प्राप्त करने से पहले लोगों को सपने में कुछ संकेत दिखाई देते हैं। लॉग इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं और डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि हम हाथी देख लिए तो क्या परिणाम होगा लेकिन हाथी देखना सपने में काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि हमारे ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाली है।

Also Read:Urvashi Rautela Cannes: तोता परी बन कान्स फेस्टिवल में उतरी उर्वशी रतौला, लोगों ने कहा- आ गई जटायु; देखें Photos

Astro Tips:सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है शुभ

अगर अपने सपने में हाथी देखा तो समझ लीजिए आपकी बुद्धि विवेक में बढ़ोतरी होने वाली है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

whatsapp channel

google news

 

आप अगर सपने में धन बरसता हुआ देखते हैं तो यह आपके लिए काफी शुभ होता है। इसका मतलब यह होता है कि आपका मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप पर आने वाले दिनों में माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

आपने अगर सपने में बहती हुई धारा देख लिया और वह भी एकदम शुद्ध पानी तो समझ लीजिए आपकी जिंदगी में प्रगति आने वाली है और आगे चलकर आप बहुत प्रगति करेंगे।

Also Read:  Akshaya Tritiya 2024 : जानिए अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दान करने का सही तरीका

आपने अगर सपने में देवी देवता इष्ट देवता या अपने पूज्य गुरु को देखा तो समझ लीजिए अब जीवन में अज्ञानता के बादल छटाने वाले हैं और ज्ञान का प्रकाश आने वाला है।

सपने में भगवान शिव का शिवलिंग देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप समझ लीजिए जल्द धनवान बनने वाले हैं और आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसाने वाली है।

Share on