पति के सपने ने महिला को बना दिया करोड़पति, लगा 340 करोड़ रुपये का बंपर लॉटरी

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 27 जनवरी 2021, 10:03 पूर्वाह्न

अक्सर हम कहानियों में पढ़ते हैं कि किसी के हाथ जादू की छड़ी लग गई जिससे मन की मुराद पूरी हो गई या फिर आपने ऐसी कहानियां टीवी पर देखी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही दंपति के बारे में बता रहे हैं जिसके साथ कुछ इसी तरह का करिश्मा हुआ ।दरअसल कनाडा की एक महिला ने सपने में लॉटरी का नंबर देख कर हकीकत में मालामाल बनी है।

यह मामला कनाडा के टोरंटो शहर का है यहां पर रहने वाली एक महिला जिसने पिछले 20 सालों से एक ही लॉटरी नंबर खरीद रही थी लेकिन कभी भी वह जीत नहीं सकी। लेकिन एक रात के सपने ने उसे हकीकत में मालामाल बना दिया और एक ही झटके में 340 करोड़ के मालिक बन गए अब वह महिला अरबपति बन गई है।

कनाडा में रहने वाली 57 साल की महिला ने बताया कि मेरे पति ने 20 साल पहले कुछ लॉटरी नंबरों के बारे में एक सपना देखा था और वह 20 सालों से वही लॉटरी खेल रहे हैं लेकिन अब जाकर उन्हें जैकपोट लगा है। उन्होंने बताया कि जीते हुए पैसे से वह अपने कुछ उधार को चुकाएंगे और अपने बच्चों की भी मदद करेंगे।

डेंग का पूरी दुनिया घूमने का है सपना

लॉटरी में 340 करोड रुपए जीतने के बाद डेंग और उनका पूरा परिवार बेहद ही खुश है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया की सैर करेंगे। वही डेंग और उनके पति अब इस जीत के पैसे से नया घर घर खरीदने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

केरल से भी आ चुका है ऐसा मामला

ऐसा ही एक मामला केरल से भी आ चुका है। दरअसल केरल के कोल्लम जिले में रहने वाले एक व्यक्ति को लॉटरी में 12 Crore का पुरस्कार मिला था मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने 2013 में खाड़ी देशों में काम करने के बाद लौटा था। लॉटरी जीतने के बाद तब से वह शक्स लॉटरी बेचने और खरीदने का काम करने लगा।

About the Author :