ये है भारत सरकार की सबसे अधिक पैसों वाली नौकरियां, जाने किसमे है सबसे ज्यादा सैलरी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 मई 2022, 5:07 अपराह्न

भारतीय विदेश सेवा के लिए अफसरों को सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चयन किया जाता है। दूसरे देशों में भारत का नेतृत्व करने वाले इन अफसरों पर काफी बड़ी जवाबदेही होती है। विदेश सेक्रेटरी के रूप में भारत के लिए सेवा देने वाले अफसरों की तनख्वाह 60 हजार रुपए से शुरू होती है।

आईएएस

भारत में आईपीएस और आईएएस अफसरों का एक अलग ही रुतबा है। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तनख्वाह 56 हजार रूपए प्रत्येक माह से शुरू होती है। बड़े ओहदे वाले इन अधिकारियों को पॉश इलाके में शानदार बंगला, सिक्योरिटी गार्ड, अधिकारिक गाड़ी सहित तमाम सुविधाएं युवाओं को अपनी ओर लुभाती हैं।

डिफेंस सर्विस

डिफेंस सर्विस में बहाल होने वाले अधिकारियों की शुरुआत में 55 हजार रुपए तनख्वाह मिलती है और बढ़ते समय के अनुसार ढ़ाई लाख रुपए महीने तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही इस सेवा के लिए सामान में एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है और इस सर्विस में बहाल होने वाले अधिकारियों का रुतबा ही अलग होता है।

बच्चे शुरुआत के दिनों में इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने की ख्वाहिश देखते हैं। अगर यह सपना हकीकत में बदल जाता है तो आप के बैंक खाते में प्रत्येक महीने 68000 रुपए सैलरी आ सकती है। समय के साथ इसमें इजाफा होते रहता है।

बैंकिंग सेक्टर

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य तलाश रहे हैं तो शुरुआत के दिनों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी शानदार विकल्प हो सकता है। प्रत्येक महीने सैलरी के रूप में 65 हजार रुपए के साथ ही पॉश इलाके में बंगला, बच्चों की पढ़ाई, ईंधन भत्ता के साथ तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।