बिहार में सरकार से 10 रुपए खरीदें पौधा, तीन वर्ष बाद मिलेंगे इतने पैसे, बस करना होगा यह काम

बिहार (Bihar) में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग (Department of Environment and Climate Change) के द्वारा योजना लाया गया है। इसका उद्देश्य कृषि वानिकी योजना (Agro forestry scheme) से खेतिहरों को जोड़कर उनकी आमदनी में इजाफा करना है। इस योजना के तहत तक किसानों को 10 रुपए प्रति पौधा (Buy Plant In rs10) दी जाएगी। तीन सालों के लिए यह राशि होगी। तीन साल बाद किसानों को पुनः यह राशि दे दिया जाएगा।

Nitish Kumar Government

क्या है कृषि वानिकी योजना (Agro forestry scheme)?

बता दें कि योजना के तहत किसान को जो पौधा मिलता है उनकी देखरेख करते हैं और 3 वर्ष बाद उनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा पौधा बचता है, तो उन्हें 60 रुपए प्रति पौधा के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इस योजना हेतु बकायदा एप्लीकेशन फॉर्म अपलोड किया गया। फॉर्म में किसानों को वन प्रक्षेत्र, वन प्रमंडल, जिला, ब्लाक और अपना नाम व पता, मोबाइल नंबर भरना होगा।

Nitish Kumar Government Gave Plant

किसानों को इसके साथ ही जमीन का पूरा ब्यौरा खाता, रकबा, खेसरा, रसीद नंबर आदि की जानकारी भरनी होगी। इसका आवेदन किसान ग्रुप में भी कर सकते हैं। उनको यह जानकारी देनी होगी कि किस किस्म का पौधा, कितनी संख्या में लगाने की चाहत रखते हैं। लास्ट डेट 30 जून तक किसान फॉर्म भरकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत किसान सुरक्षा जामी राशि से जुड़ी जानकारी के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें वन प्रमंडल पदाधिकारी को यह राशि 30 जून तक जमा करना होगा। आवेदन इसके लिए मेल भी कर सकते हैं। ईमेल एड्रेस [email protected] है।

whatsapp channel

google news

 

Nitish Kumar Government Plan Yojna

बता दें कि बिहार में हरियाली मिशन की शुरुआत साल 2012 में हुई इसके तहत 24 करोड़ पौधारोपण का टारगेट रखा गया इनमें से 22 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। 15 से अधिक के प्रदेश का हरित आवरण हो चुका है‌। लक्ष्य रखा गया है कि इसे 17 से अधिक किया जाए। लिहाजा सरकार तेजी से पौधारोपण करने में जुटी हुई है।

Share on