इस नदी से निकल रहा लगातार सोना, लोगों को मिल रहे सोने के जेवर, अंगूठियां और मूर्तियां

सोना दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है। पर, क्या हो अगर किसी नदी से लगातार सोना निकलना शुरू हो जाये। है ना बहुत हैरानी की बात। कुछ ऐसा ही अजूबा इंडोनेशिया में देखने को मिला जहां अचानक एक ‘सोने का द्वीप’ लोगों के सामने उभर आया और यहां लोगों को सोने के जेवर, अंगूठियां, बौद्ध मूर्तियां और कीमती सिरेमिक बर्तन मिलने लगे।

इंडोनेशिया के पालेमबैंग प्रांत की है घटना

Gold
Gold

यह मामला इंडोनेशिया के पालेमबैंग प्रांत का है जहां स्थित मूसी नदी में अचानक काफी समय से गायब एक द्वीप दिखा है। आपको बता दें कि मूसी नदी की तलहटी से सोने के आभूषण और कीमती वस्तुएं मिल रही हैं। जानकारी के मुताबिक जब मूसी नदी से निर्माण कंपनियां रेत निकाल रही थी तब रेत के साथ कीमती वस्तुएं भी बाहर आने लगी। मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के प्राचीन इतिहास में इस जगह को श्रीविजया शहर कहा जाता था। प्राचीनकाल में यह काफी समृद्ध शहर हुआ करता था।

सरकार ने नहीं दिया है कोई आदेश

Gold Coins
Gold Coins

अभी तक नदी की तलहटी से सोने के आभूषण, सोने के तलवार और बांसुरी, मंदिर की घंटियां, यंत्र, सिक्के, सिरेमिक बर्तन और बौद्ध मूर्तियां निकल रही है। इस सिलसिले में मरीन आर्कियोलॉजिस्ट सीन किंग्सले ने बताया कि इंडोनेशिया की सरकार की ओर से श्रीविजया शहर को खोजने के लिए किसी तरह का खनन कार्य नहीं किया गया है और अभी तक जितने भी आभूषण या कीमती वस्तुएं इस नदी से निकलीं हैं उन्हें गोताखोरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले निजी लोगों को बेंच दिया है।

Share on
Also Read:  पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी नई 50 प्राइवेट सीएनजी सिटी बसें, सरकार दे रही 7 लाख से ज्यादा सब्सिडी