मछुआरे के हाथ आया ‘व्हेल की उल्टी’, यूं पलटी किस्मत, रातोंरात बना करोड़पति

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 27 जनवरी 2021, 2:42 अपराह्न

उल्टी इसे देखकर या सुनकर ही मन खराब हो जाए पर आपको पता है कि आप उल्टी से करोड़पति भी बन सकते हैं। चौंकिए मत! सही पढ़ा है आपने, दरअसल थाईलैंड में रहने वाले एक मछुआरे की किस्मत तब खुल गई जब उसने किसी दुर्लभ चीज की उल्टी पाई।

दरअसल एक मछुआरा सोंगख्ला के समीला बीच पर 6 जनवरी को मछली पकड़ कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसी समय समुद्र किनारे उसे एक ऐसी चीज मिली जिसके बारे में उसे कोई अंदाजा नहीं था। लेकिन वह दुर्लभ चीज घर लेकर आया और जब उसे इस चीज की कीमत के बारे में पता चला तो वह हैरान हो गया.

मौसम खराब था और मछुआरा घर जा रहा था उसी समय उसकी नजर रेत में सफेद रंग की एक दुर्लभ चीज पर पड़ी। मछुआरे को दिखने में यह एक पत्थर लगा उसे लगा कि यह कोई साधारण सा पत्थर होगा लेकिन उसने जब इस दुर्लभ चीज को ध्यान से देखा तो उसे यह काफी अजीबो गरीब किस्म का लग रहा था। महापन नाम के मछुआरे इसे लेकर काफी उत्सुक हो उठा और घर ले आया.

जब मछुआरे इस दुर्लभ चीज को लेकर गांव आया तो उसने गांव के कुछ वरिष्ठ लोगों से इस दुर्लभ चीज के बारे में पूछा तो उसे पता चला कि यह Ambergris है। Ambergris स्पर्म व्हेल की आंतों में पित्त नली के स्त्राव से बनता है. कई बार यह मृत स्पर्म व्हेल के पेट में पाया जाता है तो कभी समुद्र के किनारे तैरता हुआ मिलता है यह बहुत दुर्लभ होता है। क्योंकि सिर्फ 1% स्पर्म व्हेल ही इसे बना पाती है इसके चलते Ambergris की कीमत बहुत ज्यादा होती है।

यह Whale के शरीर के अंदर उसकी रक्षा के लिए पैदा होता है ताकि उसकी आंत को Squid की तेज चोंच से बचाया जा सके. व्हेल स्क्विड और कटल फिश की चोंच और हड्डियां नहीं पचा पातीं. तो वो इन्हें उल्टी करके शरीर से बाहर निकाल देती हैं. लेकिन कई बार ये व्हेल की आंतों में रह जाते हैं. आंत में हिलने डुलने से छोटे-छोटे टुकड़े मिलकर बड़े हो जाते हैं. कई वैज्ञानिक Ambergris को व्हेल की उल्टी बताते हैं तो कई इसे मल बताते हैं। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के जरिए बाहर आता है लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर स्पर्म हुए इसे मुंह से उगल देती है.

एक बार जब स्पर्म व्हेल एम्बरग्रिस को शरीर से बाहर निकाल देती है तब इससे बड़ी तेज़ बदबू निकलती है. लेकिन समय के साथ समंदर के पानी और धूप का असर होता है और बदबू कम होने लगती  है इसके बाद इसमें से काफी स्वीट और Funky किस्म की महक आती है।

Ambrein मॉलिक्यूल के चलते यह काफी लंबे समय तक चलती है यही कारण है कि Whale के स्पर्म का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम बनाने के लिए होता है। आपको बता दें कि महापन के हिस्से 7 किलो का Ambergris लगा है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत लगभग 2 Crores के आसपास बताई जा रही है. महापन ने बताया कि उसे बेचने की कोई जल्दी नहीं है लेकिन वह एक इंटरनेशनल एजेंट के द्वारा वेल के इस स्पर्म को बेचना चाहता है।

About the Author :