Ekadashi Upay: एकादशी के दिन इस विधि से करें पुजा-पाठ, जानें आर्थिक समस्याओं से मुक्ति, मां लक्ष्मी को प्रसन्न के उपाय

Ekadashi Upay 2023: हिंदू धर्म एवं कथाओं में एकादशी व्रत की अपनी एक अलग महत्व होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। वही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने पर भगवान भक्तों पर सुख-समृद्धि एवं धन वर्षा करते हैं। कहा जाता है कि भगवान श्रीहरि की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। एकादशी के दिन आप अपने कष्टों से निवारण पा सकते हैं। साथ ही अपने घर में शुभ कार्यों के दिन भी यह दिन शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए हम आपको एकादशी के दिन कौन-कौन से उपाय अपनाने से आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है… इस बारे में ज्योतिषी विद्या के अनुसार बताते हैं।

एकादशी के दिन विधी-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर आप अपने कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस दिन कुछ उपायों को नियम से करने पर भगवान विष्णु जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं और उसके समस्त कष्ट दूर कर देते हैं। वहीं इन दिनों सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा आपके जीवन के हर कष्ट को खत्म कर सकती है।

पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आपके परिवार में कलह की स्थिति चल रही है, तो आप एकादशी के व्रत के दौरान दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु की पूजा करें। उस दौरान इस जल को प्रसाद के रूप में चढ़ाने की सलाह भी दी गई है। पूजा के बाद जल को प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को पिलाएं, इससे आपके घर के पारिवारिक मुद्दे सुलझ जाएंगे।

Also Read:  ShivJi Ki Aarti: इस सावन हर सुबह करें शिवजी की ये वाली आरती, भोलेनाथ पूरी करेंगे आपकी हर मुराद

आर्थिक समस्याओं से चाहिए छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय

इसके अलावा आपका परिवार आर्थिक परेशानियों को झेल रहा है, तो आपको इन परेशानियों से राहत पाने के लिए इस दिन तुलसी के पौधे के सामने घी से भरा दीपक जलाना चाहिए। साथ ही 11 बार ‘ओम नमो भगवते नारायणाय’ का जाप भी करना चाहिए।

whatsapp channel

google news

 

कर्ज से चाहिए मुक्ति तो अपनाएं ये उपाय

अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं तो आपको शाम के समय पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना और दीपक जलाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और इसके अलावा इस विशेष दिन पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से जातक को कर्ज से अतिशीघ्र मुक्ति मिल जाती है।

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय

इसके अलावा अगर आप महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी की पूजा एक साथ जरूर करें। पीले कपड़ों का उपयोग करके एक पोटली बनाएं और उसके अंदर सावधानी से दो हल्दी की गांठे, एक चांदी का सिक्का (अगर आपके पास चांदी का सिक्का नहीं है तो आप उसमें ₹1 का सिक्का भी रख सकते हैं) और पीली कौड़ी रखें। इसके बाद इस पोटली को सुरक्षित रूप में बांधे। बाद में देवताओं को यह पुतली भेंट करके उनका आशीर्वाद लें और ऐसा करने के बाद इसे घर में कहीं भी सुरक्षित स्थान जैसे तिजोरी या खजाने में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।

Also Read:  Ram Mandir: 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, गर्वगृह मे बिराजेगें राम; पीएम मोदी होंगे शामिल

इन सभी उपायों को करने से आप पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी इसके साथ ही आप एकादशी के मौके पर दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को जलाभिषेक करें इसके अलावा तुलसी माला का उपयोग करके ओम नमो वासुदेवाय नमः का मंत्र 108 बार जाप करें ऐसा करने से ईश्वर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेगा और आप पर मां लक्ष्मी और विष्णु की कृपा बरसेगी।

(बता दे ऊपर दी गई सभी जानकारियां हिंदू धर्म ज्योतिषी की सलाह के आधार पर लिखी गई है)

Share on